News Room Post

कंगना रनौत हुईं मनाली के लिए रवाना, जाते-जाते एक बार फिर मुंबई की तुलना POK से की

kangana2

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kanagana Ranaut) आज यानी सोमवार को मनाली (Manali) के लिए रवाना हो गई हैं। उन्होंने लगभग 5 दिन मुंबई (Mumbai) में बिताए। जिसके बाद वो अपनी बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) और अपने एक सहयोगी के साथ मनाली के लिए निकल चुकी हैं। बता दें कि रविवार को उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी (Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari) से मुलाकात की।

कोशयारी से मुलाकात में उन्होंने बीएमसी विवाद में न्याय दिलाने की अपील की। उन्होंने मुंबई से जाने के दौरान कहा कि वह मुंबई से जाने पर उन्हें दुख हो रहा है। जानें पहले भी उन्होंने ट्वीट किए और भावनाएं जाहिर की।

मुंबई से जाने से पहले उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”भारी दिल के साथ मुंबई से जा रही हूं, जिस तरह से मैं इन दिनों लगातार आतंकित थी और मेरे काम की जगह के बाद मेरे घर को तोड़ने की कोशिश में लगातार हमले और गालियां पड़ीं, मेरे चारों ओर घातक हथियारों के साथ सतर्क सुरक्षा, कहना होगा कि यह पीओके के बराबर ही था।”

इसके अलावा दूसरे ट्वीट में उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर लोकतंत्र के चीरहरण का भी आरोप लगाया। ट्वीट में लिखा, ”जब रक्षक ही भक्षक होने का एलान कर रहे हैं धड़ियाल बन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं, मुझे कमजोर समझ कर, बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं। एक महिला को डरा कर उसे नीचा दिखाकर, अपनी इमेज को धूल कर रहे हैं।”

बता दें कि कंगना रनौत मुंबई से निकल गई हैं। वो अपनी बहन रंगोली चंदेल और एक सहयोगी के साथ 9 सितंबर को मुंबई आईं थीं। उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत को मुंबई आने की चुनौतीदी थी।

Exit mobile version