News Room Post

Zee Cine Award 2023: कार्तिक को जी सिने 2023 में मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, एक्टर ने पोस्ट साझा कर किया धन्यवाद

Zee Cine Award 2023: साथ ही उन्होंने महफिल में जान डाल दी जब एक्ट्रेस ने डांस किया। आलिया ने आरआरआर फिल्म के नाटु नाटु गाने में डांस भी किया। वहीं इस फक्शन में आलिया के अलावा अन्य सितारों को भी अवॉर्ड से नवाजा गया तो चलिए उसके बारे में जानते है-

नई दिल्ली। जी सिने अवॉर्ड 2023 का आयोजन कल यानी रविवार को मुम्बई में हुआ था। इस आयोजन का हर सेलेब्रेटी को इंतजार रहता है इस दिन सारे सितारे आपको रेड कार्पेट पर दिखाई देंगे। जी सिने अवॉर्ड्स का कलाकारों के साथ दर्शक को भी काफी इंतजार रहता है। इस अवॉर्ड फक्शन में आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, साथ ही उन्होंने महफिल में जान डाल दी जब एक्ट्रेस ने डांस किया। आलिया ने आरआरआर फिल्म के नाटु नाटु गाने में डांस भी किया। वहीं इस फक्शन में आलिया के अलावा अन्य सितारों को भी अवॉर्ड से नवाजा गया तो चलिए उसके बारे में जानते है-

कार्तिक को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड  

जी सिने अवॉर्ड 2023 में जहां आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए अवॉर्ड मिला वहीं कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर के लिए अवॉर्ड दिया गया। कार्तिक को फिल्म भूल-भूलैया 2 के लिए बेस्ट एक्टर फॉर लिडिंग रोल के लिए अवॉर्ड मिला। कार्तिक ने इस अवॉर्ड के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी साझा किया, जो कि काफी वायरल हो रहा है। एक्टर ने पोस्ट में अपनी फोटो अवॉर्ड के साथ शेयर कर लिखा- अग्रणी भूमिका में मेरा पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ??मेहनत का फल मीठा होता है ❤️ #रूहबाबा हमेशा खास रहेंगे ??धन्यवाद @zeecineawards और भूल भुलैया 2 की पूरी टीम को ? मुझ पर अपना प्यार बरसाने के लिए मेरे दर्शकों का शुक्रिया। मैं आपका मनोरंजन करने का वादा करता हूँ !!


कार्तिक का आउटफिट

वहीं कार्तिक के आउटफिट की बात करें तो वह फॉर्मल लुक में नजर आ रहे है। साथ ही कार्तिक इस अवॉर्ड से काफी खुश भी है। उनके इस पोस्ट को काफी लोग पसंद कर रहे है और उनको इसके लिए शुभकामनाएं दे रहे है। वहीं कार्तिक आर्यन के फैन क्लब ने इस फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि- दर्शकों की पसंद सर्वश्रेष्ठ अभिनेता! कहते हैं दर्शक और हर कोई आपको प्यार करता है! वहीं कार्तिक की पोस्ट में मनीष मल्होत्रा और सूर्यकुमार यादव ने भी उन्हें बधाई दी है।

Exit mobile version