News Room Post

Kili Paul Video: Kili Paul पर चढ़ा भगवान राम की भक्ति का रंग, खुद कर रहे प्रभु राम का दिल से स्वागत

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अपनी रील्स से धमाका मचाने के विदेशी किली पॉल का मुकाबला करना आसान नहीं है। खुद पीएम मोदी  किली पॉल के रील्स के दीवाने हैं। उन्होंने अपने मन की बात के कार्यक्रम में  किली पॉल की तारीफ की थी और कहा था कि हमारी भाषा का इस्तेमाल विदेश में भी होता है। हालांकि अब किली पॉल पर राम भक्ति का जुनून देखने को मिल रहा है। किली सोशल मीडिया पर  राम भगवान से जुड़ी वीडियो बना रहे हैं और फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि किली ने क्या पोस्ट किया है।


राम की भक्ति में डूबे किली पॉल

ये बात तो सभी जानते हैं कि 22 जनवरी को देश में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है और पूरे देश में भगवान राम की गूंज सुनाई पड़ रही हैं। ऐसे में किली पॉल ने भी भगवान राम के प्रति अपनी भक्ति दिखा दी है। किली ने भगवान राम से जुड़ी एक वीडियो बनाई है, जिसमें वो खुद राम आएंगे गाना गा रहे हैं। किली जुबिन नौटियाल का गाना मेरे घर राम आए हैं..गा रहे हैं। वीडियो में किली कहते हैं- मेरी चौखट पे चल के आज..चारो धाम आये है…बजाओ ढोल स्वागत में..मेरे घर राम आये है..।


फैंस कर रहे तारीफ

किली का गाना सुनकर फैंस भी काफी खुश हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- काले है तो क्या हुआ दिलवाले हैं। एक अन्य ने लिखा-बहुत सुंदर….सिया पति राम चंद्र की जय। एक अन्य ने लिखा- भारत की ओर से आपके भाई को ढेर सारा प्यार और सम्मान। एक दूसरे यूजर ने लिखा-आप ब्रिटेन में रहने वाले अधिकांश भारतीयों से अधिक भारतीय हैं। पोस्ट के नीचे आपको तमाम ऐसे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। बता दें कि किली पॉल काफी फेमस इंफुएंसर हैं और उनको सोशल मीडिया पर 6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं

Exit mobile version