नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अपनी रील्स से धमाका मचाने के विदेशी किली पॉल का मुकाबला करना आसान नहीं है। खुद पीएम मोदी किली पॉल के रील्स के दीवाने हैं। उन्होंने अपने मन की बात के कार्यक्रम में किली पॉल की तारीफ की थी और कहा था कि हमारी भाषा का इस्तेमाल विदेश में भी होता है। हालांकि अब किली पॉल पर राम भक्ति का जुनून देखने को मिल रहा है। किली सोशल मीडिया पर राम भगवान से जुड़ी वीडियो बना रहे हैं और फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि किली ने क्या पोस्ट किया है।
View this post on Instagram
राम की भक्ति में डूबे किली पॉल
ये बात तो सभी जानते हैं कि 22 जनवरी को देश में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है और पूरे देश में भगवान राम की गूंज सुनाई पड़ रही हैं। ऐसे में किली पॉल ने भी भगवान राम के प्रति अपनी भक्ति दिखा दी है। किली ने भगवान राम से जुड़ी एक वीडियो बनाई है, जिसमें वो खुद राम आएंगे गाना गा रहे हैं। किली जुबिन नौटियाल का गाना मेरे घर राम आए हैं..गा रहे हैं। वीडियो में किली कहते हैं- मेरी चौखट पे चल के आज..चारो धाम आये है…बजाओ ढोल स्वागत में..मेरे घर राम आये है..।
View this post on Instagram
फैंस कर रहे तारीफ
किली का गाना सुनकर फैंस भी काफी खुश हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- काले है तो क्या हुआ दिलवाले हैं। एक अन्य ने लिखा-बहुत सुंदर….सिया पति राम चंद्र की जय। एक अन्य ने लिखा- भारत की ओर से आपके भाई को ढेर सारा प्यार और सम्मान। एक दूसरे यूजर ने लिखा-आप ब्रिटेन में रहने वाले अधिकांश भारतीयों से अधिक भारतीय हैं। पोस्ट के नीचे आपको तमाम ऐसे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। बता दें कि किली पॉल काफी फेमस इंफुएंसर हैं और उनको सोशल मीडिया पर 6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं
View this post on Instagram