News Room Post

Ranbir-Alia Wedding: एक-दूजे के हुए रणबीर-आलिया, मीडिया के सामने आया क्यूट कपल

Ranbir Alia bhatt

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी हैं। रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर ने बुधवार रात इस बात की पुष्टि कर दी कि शादी 14 अप्रैल को है। हम आपको इस रिपोर्ट में रणबीर-आलिया की शादी की हर अपडेट दे रहे हैं।

 

आलिया को गोद में उठाते दिखे एक्टर

 

मीडिया के सामने आई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

रणबीर कपूर मीडिया के सामने पहुंच चुके हैं। न्यूली मैरिड कपल मीडिया के सामने पोज दे रहा है।

 

सामने आई पहली तस्वीर

शादी के बाद रणबीर-आलिया की पहली फोटो सामने आई है जिसमें वो फोटोशूट कराते दिख रहे हैं।

 

जेह और करीना की क्यूट फोटो

रणबीर-आलिया की शादी से करीना कपूर और बेटे जेह की फोटो सामने आई है जिसमें दोनों बहुत क्यूट लग रहे हैं।

रणबीर और आलिया की शादी से सामने आई करीना कपूर, करिश्मा कपूर और करण जौहर की तस्वीर

नहीं होगा आलिया-रणबीर का रिसेप्शन….

पूरी हुई रणबीर-आलिया की शादी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पूरी हो चुकी है। अब दोनों स्टार्स ऑफिशियली पति-पत्नी के बंधन में बंध चुके हैं।

सामने आई शादी से पहली फोटो

#रालिया की शादी से पहली फोटो सामने आई है। जिसमे पगड़ी बांधे पिता महेश भट्ट और बड़े भाई राहुल भट्ट दिखाई दे रहे हैं।

शादी में लगाई गई ऋषि कपूर की फोटो

शादी में एक जगह पर ऋषि कपूर की बड़ी सी फोटो भी लगाई गई है। भले ही ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं है लेकिन शादी में उनकी फोटो लगाकर कमी को पूरा करने की कोशिश की गई है

शादी के बाद सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे #रालिया

शादी के  बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे।  रणबीर और आलिया सबसे पहले भगवान गणेश का आशीर्वाद लेंगे।

शादी में शामिल होने के लिए गेस्ट आना शुरू हो गए हैं..

खास अंदाज में अमूल ने दी रणबीर और आलिया को शादी की बधाई

रणबीर और आलिया की शादी में करण जौहर पहुंच गए हैं

ट्रेडिशनल लुक में दिखी करिश्मा कपूर

 

महेश भट्ट के साथ वेन्यू पहुंची पूजा भट्ट

रिद्धिमा कपूर और नीतू कपूर ने दिए शानदार पोज

आलिया की बेस्ट फ्रेंड भी वेन्यू पहुंच चुकी हैं

करीना कपूर खान और सैफ अली खान पिंक कलर के आउटफिट में नजर आए हैं। दोनों शादी के वन्यु पहुंचे हैं

 

शादी में शामिल होने करण जौहर, नीतू कपूर और रणधीर कपूर वास्तु पहुंचे।

 

 

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी में शामिल होने के लिए वास्तु में मेहमानों का आना शुरू हो चुका है।सोनी राजदान और शाहीन भट्ट वेन्यू पहुंचे

 

 

महेश भट्ट, पूजा भट्ट, श्वेता बच्चन, नव्या नवेली नंदा, अयान मुखर्जी और अन्य रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी में पहुंचे हैं।

 

 

भाई की शादी के लिए एक्साइटेड है रिद्धिमा कपूर, शेयर की कई फोटोज  

रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी फोटोज शेयर की है जिसमें वो साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने कोरियोग्राफर के साथ भी कई फोटोज शेयर की हैं।


अमिताभ बच्चन ने दी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बधाई

अमिताभ ने लिखा- हमारी ईशा (आलिया भट्ट) और शिवा (रणबीर कपूर) को शुभकामनाएं, क्योंकि वो आने वाले दिनों में एक बहुत ही खास जर्नी को शुरू करने के लिए तैयार हैं

3 बजे शुरू होगी शादी की रस्में, 7 बजे के बाद मीडिया से करेंगे मुलाकात

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। शादी रणबीर के पाली हिल स्थित आवास वास्तु के बैंक्वेट हॉल में होगी। शादी की रस्में दोपहर 3 बजे शुरू होने की उम्मीद है। 15-20 लोग ही शादी में शामिल होंगे।

संगीत सेरेमनी की पहली तस्वीर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की संगीत सेरेमनी की पहली फोटो सामने आई है जिसमें नीतू कपूर कोरियोग्राफर के साथ अपनी डांस रिहर्सल करती दिख रही हैं।

 

 

नीतू कपूर ने शेयर की मेहंदी की पहली तस्वीर

नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी की पिक शेयर की है जो वाकई बेहद खास है। मेहंदी खास इसलिए है क्योंकि मेहंदी पर दिवंगत ऋषि कपूर का नाम लिखा है। भले ही ऋषि कपूर आज हमारे बीच नहीं है लेकिन वो आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं

 

राकेश रोशन ने दी आलिया और रणबीर को शादी की बधाई
ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने कहा- मेरी सारी दुआएं और शुभकामनाएं रणबीर और आलिया के साथ हैं। ऋषि की इच्छा पूरी हो रही है।

Live Updates: पूरी हुई हल्दी सेरेमनी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की हल्दी सेरेमनी पूरी हो गई है। इस सेरेमनी में नीतू कपूर, शाहीन  भट्ट, सोनी राजदान और रिद्धिमा कपूर साहनी पहुंची थीं।

आलिया के भाई ने शेयर की फोटो

आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी से फोटो शेयर किया है। राहुल भट्ट और पूजा भट्ट आलिया की मेहंदी सेरेमनी में शामिल हुए थे। ऐसे में उन्होंने अपनी फोटो को शेयर कर सेरेमनी की झलक दी है।

नीतू कपूर पहुंचीं वास्तु

रणबीर-आलिया की शादी के लिए करीबी रिश्तेदार रणबीर के घर वास्तु पहुंचने लगे हैं। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, आलिया की मां सोनी राजदान और बड़ी बहन शाहीन भट्ट शादी में शामिल होने के लिया वास्तु पहुंच गए हैं। नीतू कपूर और बाकी सभी के लेटेस्ट फोटो सामने आए हैं।

Exit mobile version