News Room Post

Merry Christmas 2021: ये हैं बॉलीवुड के क्रिसमस सॉन्ग, जिन्हें सुनकर झूम उठेंगे आप

नई दिल्ली। क्रिमसम (Christmas 2021) का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है। हर साल के आखिरी महीने दिसंबर में 25 तारीख को ये त्योहार दुनियाभर में मनाया जाता है। क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घर को अच्छे तरीके से सजाते हैं। लोग अपने घर पर क्रिसमस ट्री भी लगाते हैं जिसे लाइटों और कई चीजों से सजाया भी जाता है साथ ही एक दूसरे को तोहफे भी देते हैं। आज हम आपके लिए हमारे इस लेख में लेकर आए हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे गानें जो आपकी क्रिसमस पार्टी में जान डाल देंगे साथ ही आपको नए साल की भी याद दिलाएंगे। तो चलिए दिखाते हैं आपको कौन से हैं वो गानें…

साल 1974 में आई फिल्म शानदार का गाना ‘आता है आता है, सैंटा क्लॉज आता है’। ये गना जिंगल बैल पर आधारित है।

साल 1975 में आई फिल्म दो जासूस का गाना हैप्पी न्यू ईयर। रविंद्र जैन ने इसे कंपोज किया वहीं, शैलेंद्र सिंह ने गाया था।

1986 में आई फिल्म आप के साथ का ये गाना आपको नए साल की याद दिलाएंगा।

मेला फिल्म का ये गाना भी आपकी क्रिसमस पार्टी में मजा डालेगा साथ ही नए साल की शुरूआत को भी दर्शाएंगा।

Exit mobile version