News Room Post

मिथुन चक्रवर्ती के पिता का निधन, अभिनेता बेंगलुरू में फंसे

मुंबई। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के पिता का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया, लेकिन अभिनेता बेंगलुरू में फंसे हुए हैं। 95 वर्षीय बसंत कुमार चक्रवर्ती का कथित तौर पर कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बाद गुर्दा फेल होने के कारण निधन हो गया। मिथुन दा के पिता का अंतिम संस्कार भी संपन्न करा दिया गया है, बेंगलुरु में फंसे होने के कारण वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए।

अभिनेता अंतिम संस्कार के लिए मुंबई पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। ‘टाइम्सऑफइंडिया डॉट कॉम’ के मुताबिक, वह एक शूटिंग सिलसिले में बेंगलुरू गए थे। उनके बड़े बेटे महाक्षय, जिन्हें मिमोह नाम से भी जाना जाता है, परिवार के बाकी सदस्यों के साथ मुंबई में थे। मुंबई में जो घर परिवार के सदस्य मौजूद थे, उन्होंने मंगलवार को ही क्रीमेशन कर दिया। फिलहाल परिवार का हर सदस्य सदमे में है।

मिथुन, जिनका असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है, वह बसंत कुमार चक्रवर्ती के चार बच्चों में सबसे बड़े हैं।

Exit mobile version