News Room Post

Navya Nanda-Siddhant Chaturvedi Video: रात को चोरी-छिपे मूवी डेट पर निकले नव्या नवेली और सिद्धांत चतुर्वेदी!, सामने आया क्यूट वीडियो

नई दिल्ली। बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात करती है। उनका खुद का पॉडकास्ट चैनल भी है, जिस पर वो कई सेलेब्स को बुलाती है और खुलकर बात करती हैं, हालांकि नव्या अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात नहीं करती हैं। कई बार मीडिया में खबरें आ चुकी हैं कि उनका और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी का अफेयर चल रहा है और दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों स्टार्स में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है। अब दोनों का चोरी-छिपे मिलने का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों एक साथ मूवी डेट पर जा रहे हैं।


नाइट आउट करते नव्या और सिद्धांत चतुर्वेदी

सोशल मीडिया पर नव्या और सिद्धांत चतुर्वेदी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों को एक साथ देखा जा रहा है। सिद्धांत ने अपने चेहरे को मास्क की मदद से ढक रखा है, जबकि नव्या बिल्कुल कैजुअल अवतार में दिख रही हैं। इतना ही नहीं दोनों ने ऑफ व्हाइट टॉप भी पहन रखा है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स का कहना है कि लव इन द एयर है। वीडियो में दोनों को एक साथ मुंबई के मल्टीप्लेक्स में एंट्री करते हुए देखा जा रहा है। अब सोशल मीडिया  पर  वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि यूजर्स का क्या कहना है।

यूजर्स ने लिए मजे

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- सेम सेम, ओह हो…। एक दूसरे यूजर ने लिखा- दुनिया की बेस्ट जोड़ी, नजर न लगे। एक अन्य ने लिखा- इनको जो करना है करने दो, तुम क्यों हर जगह पहुंच जाते हैं। वहीं एक यूजर ने सवाल करते हुए लिखा- तुमको कैसे पता कि ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड हैं, दोनों दोस्त भी हो सकते हैं। बता दें कि बीते साल से ही नव्या और सिद्धांत की डेटिंग की खबरें मीडिया गलियारों में तैर रही हैं। दोनों की साथ में वेकेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी।

Exit mobile version