News Room Post

Priyanka Chopra के पति Nick Jonas हुए अस्पताल में भर्ती, जानें वजह

priyanka nick jonas

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka chopra) ने 1 दिसंबर 2018 में पॉप सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) संग सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। निक की जितनी फैन फॉलोइंग अमेरिका में हैं उतनी ही भारत में ही हैं। दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती है। लेकिन निक के फैंस को तगड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, निक जोनस को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

खबर आ रही है कि निक शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। बॉलीवुड हंगामा की खबर की मानें तो, निक जोनास को अपने नए शो के सेट पर चोट लग गई है। जिसके बाद 15 मई को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि उनको कितनी और कहां चोट लगी है।

हाल ही में 28 साल के सिंगर ने अपने एक सीक्रेट प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरु की है। वो किस प्रोजक्ट पर काम कर रहे हैं, इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, उन्हें शनिवार देर रात एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अधिक अभी भी फैंस को जानकारी का इंतजार है।

कहा जा रहा है कि कुछ समय बाद, निक जोनास घर वापस आ गए क्योंकि वह द वॉयस के मंडे नाइट एपिसोड में दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में निक जोनस नेअपना स्टूडियो एलबम ‘स्पेसमैन’ रिलीज किया है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया है।

Exit mobile version