newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priyanka Chopra के पति Nick Jonas हुए अस्पताल में भर्ती, जानें वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka chopra) और पॉप सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) की जोड़ी को अमेरिका के साथ-साथ भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। लेकिन निक के फैंस को तगड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, निक जोनस को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka chopra) ने 1 दिसंबर 2018 में पॉप सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) संग सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। निक की जितनी फैन फॉलोइंग अमेरिका में हैं उतनी ही भारत में ही हैं। दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती है। लेकिन निक के फैंस को तगड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, निक जोनस को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

खबर आ रही है कि निक शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। बॉलीवुड हंगामा की खबर की मानें तो, निक जोनास को अपने नए शो के सेट पर चोट लग गई है। जिसके बाद 15 मई को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि उनको कितनी और कहां चोट लगी है।

Priyanka Chopra and Nick Jonas

हाल ही में 28 साल के सिंगर ने अपने एक सीक्रेट प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरु की है। वो किस प्रोजक्ट पर काम कर रहे हैं, इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, उन्हें शनिवार देर रात एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अधिक अभी भी फैंस को जानकारी का इंतजार है।

priyanka-chopra-nick-jonas

कहा जा रहा है कि कुछ समय बाद, निक जोनास घर वापस आ गए क्योंकि वह द वॉयस के मंडे नाइट एपिसोड में दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में निक जोनस नेअपना स्टूडियो एलबम ‘स्पेसमैन’ रिलीज किया है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया है।