News Room Post

रणबीर ने ऋषि कपूर की अस्थियां विसर्जित की

rishi kapoor

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की अस्थियां रविवार को मुंबई के बाणगंगा तालाब में विसर्जित की गईं। इंटरनेट पर ढेर सारे चित्र और वीडियो तैर रहे हैं, जिनमें ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर दिवंगत अभिनेता की पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी यहां बाणगंगा तालाब में अंतिम संस्कार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।


अभिनेत्री आलिया भट्ट और फिल्मकार अयान मुखर्जी भी कपूर परिवार के साथ इस मौके पर मौजूद थे। इसके पहले दिन में कपूर के आवास पर एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया था। वह 67 साल के थे और कैंसर से जूझ रहे थे।

आपको बता दें कि ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी स्थित शवदाह गृह में हुआ था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कुल 24 लोगों को मुंबई पुलिस ने इजाज़त दी थी। 19 लोग परिवार के और 5 लोग करीबी शामिल हुए थे।

Exit mobile version