newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रणबीर ने ऋषि कपूर की अस्थियां विसर्जित की

ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी स्थित शवदाह गृह में हुआ था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कुल 24 लोगों को मुंबई पुलिस ने इजाज़त दी थी।

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की अस्थियां रविवार को मुंबई के बाणगंगा तालाब में विसर्जित की गईं। इंटरनेट पर ढेर सारे चित्र और वीडियो तैर रहे हैं, जिनमें ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर दिवंगत अभिनेता की पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी यहां बाणगंगा तालाब में अंतिम संस्कार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Rishi Kapoor
अभिनेत्री आलिया भट्ट और फिल्मकार अयान मुखर्जी भी कपूर परिवार के साथ इस मौके पर मौजूद थे। इसके पहले दिन में कपूर के आवास पर एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया था। वह 67 साल के थे और कैंसर से जूझ रहे थे।

Rishi Kapoor Death

आपको बता दें कि ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी स्थित शवदाह गृह में हुआ था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कुल 24 लोगों को मुंबई पुलिस ने इजाज़त दी थी। 19 लोग परिवार के और 5 लोग करीबी शामिल हुए थे।