News Room Post

Alia-Ranbir Honeymoon: हनीमून के लिए इस देश जाएंगे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट! सामने आया मिनी हॉलिडे प्लान

नई दिल्ली। लव बर्ड्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के बीच शादी कर ली। शादी का जश्न दो दिन तक चला लेकिन शादी और शादी से जुड़ी बाकी रस्में काफी सिंपल तरीके से की गईं। शादी की रस्मों से पहले गणेश पूजा और पितृ पूजा हुई जिसके बाद दोनों ने बड़ी ही सादगी से 4 फेरे लिए। कपल की शादी हो चुकी है। अब फैंस ये जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि कपल हनीमून के लिए कहा जाने वाला है। पहले कहा गया था कि दोनों स्टार्स का शेड्यूल काफी बिजी है इसलिए दोनों ने हनीमून का प्लान कैंसिल कर दिया है जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि कपल हनीमून के लिए दुबई निकल सकता है।

हनीमून के लिए दुबई जाएगा कपल

मीडिया की ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर और आलिया पर काम का बहुत प्रेशर है। शादी के 7 दिन बाद ही दोनों काम पर लौट जाएंगे। हालांकि हनीमून के लिए अगले महीने का प्लान किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि कपल अगले महीने दुबई का एक छोटा ट्रिप कर सकता है। 6 मई को रणबीर और आलिया दुबई के लिए रवाना हो सकते हैं और दोनों 15 मई तक वापसी भी कर लेंगे। हालांकि हनीमून को लेकर अभी तक स्टार्स की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।  कहा जा रहा है कि अगले महीने सेलिब्रेट मैच दुबई में होंगे जहां रणबीर जा रहे हैं। रणबीर के साथ आलिया भी दुबई जाएंगी और दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

 गोद में उठा ले गए रणबीर अपनी दुल्हनियां

गौरतलब है कि रणबीर और आलिया ने बिना तामझाम के सिंपल तरीके से शादी की हैं। पहले खबरें थी कि दोनों शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन दे सकते हैं हालांकि कल शादी के बाद इस बात की भी पुष्टि हो गई की रिसेप्शन नहीं होने वाला है। 14 अप्रैल को शादी के बाद रणबीर और आलिया ने पहली पब्लिक अपीरियंस दी। जिसमें दोनों का दमदार लुक देखने को मिला। हालांकि रणबीर कपूर शादी के बाद सुपर एक्साइटेड दिखे। उन्होंने मीडिया के सामने ही आलिया को गोद में उठा लिया।

Exit mobile version