News Room Post

Alia Bhatt- Ranbir Kapoor Baby: माता-पिता बने रणबीर कपूर और आलिया, बेबी गर्ल को एक्ट्रेस ने दिया जन्म

मुंबई। आलिया भट्ट के फैंस के लिए खुशखबरी है। आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। आलिया ने मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में बेबी को जन्म दिया। इससे पहले आलिया अपने पति रणबीर कपूर के साथ आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे हॉस्पिटल पहुंची थीं। सूत्रों के मुताबिक आलिया के साथ उनकी मां सोनी राजदान, सास नीतू कपूर और शाहीन भट्ट भी हैं।


आलिया के पिता महेश भट्ट ने नाना बनने पर खुशी जताई। उन्होंने मीडिया से कहा कि बेटी के पहले बच्चे के जन्म से उनकी खुशियां दोगुनी हो गई हैं। उन्होंने इसे नया सूर्योदय और जीवन में चमकती बूंद बताया है।

आलिया और रणबीर ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी। ये शादी आलिया के घर में हुई थी। शादी से पहले आलिया और रणबीर के बीच करीब 5 साल तक अफेयर चला। आलिया और रणबीर की शादी पहले ही हो जाती, लेकिन रणबीर के पिता और मशहूर एक्टर ऋषि कपूर को कैंसर होने और फिर उनके निधन की वजह से शादी की तारीख आगे के लिए खिसका दी गई थी। आलिया अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन में व्यस्त भी थीं। वो हॉलीवुड की फिल्म ‘द हार्ट ऑफ स्टोन’ में भी काम कर रही हैं।

इससे पहले खबर आई थी कि आलिया भट्ट शायद नवंबर के आखिरी हफ्ते में बच्चे को जन्म देंगी, लेकिन उनका पहला बच्चा वक्त से पहले आ गया। Newsroom Post की तरफ से आलिया और रणबीर के अलावा दोनों परिवारों को बहुत बधाई।

Exit mobile version