News Room Post

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt: सैफ अली खान के बाद अब रणबीर कपूर पेपराजी पर ले रहे लीगल एक्शन

नई दिल्ली। हाल ही में खबर चर्चा का विषय बनी जब सैफ अली खान और करीना कपूर की को कवर करने के लिए एक पेपराजी उनके घर तक जा पहुंचा। जब ये घटना हुई तो सैफ अली खान ने गुस्साते हुए कैमरा के सामने ये बोला- “बेडरूम तक आ जाओ”| इस घटना के बाद सैफ को खूब ट्रोल किया गया। सैफ अली खान पेपराजी द्वारा इस तरह से फोटो लिए जाने और वीडियो ले जाने पर गुस्सा नज़र आए। उनका मानना था कि आखिर उन्हें उनके घर पर क्यों स्पॉट किया जा रहा है। इसके बाद सैफ के लीगल एक्शन लेने वाली बात भी सामने आई। और बताया गया कि सैफ उस पेपराजी पर लीगल एक्शन लेने वाले हैं। हालांकि बाद में सैफ ने इन खबरों से इंकार कर दिया। अब ऐसा ही कुछ बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से जुड़ा सुनने में आ रहा है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी एक पेपराजी पर लीगल एक्शन लेने वाले हैं। यहां हम इस बारे में बात करेंगे।

बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक़ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पेपराजी पर लीगल एक्शन करने जा रहे हैं क्योंकि पेपराजी अवैध रूप से आलिया की फोटो ले रहे थे। रणबीर कपूर ने इस तरह की परिस्थिति को भद्दा बताया है। रणबीर कपूर ने कहा जो भी ऐसा कर रहा है वो उनके बिना चाहे हुए ये सब कर रहा है। आलिया भट्ट भी इस बात से खुश नहीं थी कि कोई उनकी पिक्चर तब ले रहा था, जब वो घर में थीं। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर ये जानकारी दी है इसके अलावा मुंबई पुलिस को भी अपने पोस्ट में टैग किया है।

आलिया भट्ट ने लिखा, “क्या ये मजाक है ? मैं एक सामान्य सी दोपहर में अपने लिविंग रूम बैठी हुई थी। तब मुझे ये लगा कि कोई मुझे देख रहा है। मैंने अपने आसपास के इमारत की छत पर दो लोगों को कैमरा लिए हुए देखा, जिनका कैमरा मेरे सामने था। किस दुनिया में ये सही है और इसकी अनुमति है। ये किसी की निजता पर आक्रमण है। कुछ रेखाएं होती हैं जो आपको क्रॉस करनी चाहिए। लेकिन आज सभी रेखाएं पार हो गई हैं।

आलिया भट्ट की इस बात का करण जौहर, अनुष्का शर्मा, जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर ने सपोर्ट किया। इसके अलावा रणबीर कपूर ने कहा, “ये निजता का हनन है। आप मेरे घर के अंदर शूट नहीं कर सकते। क्योंकि वह मेरा घर है। ये अनावश्यक था। और हम इससे निपटने के लिए कानूनी तरीके अपना रहे हैं।हम पेपराजी का सम्मान करते हैं हम उनके साथ काम करते हैं लेकिन जब इस तरह की बातें आती हैं तो शर्म आती है।” रणबीर कपूर ने इस बारे में ज्यादा कुछ तो नहीं कहा लेकिन उन्होंने ये इशारा जरूर किया वो लीगल एक्शन लेने की तैयारी में हैं।

Exit mobile version