News Room Post

पंचतत्व में विलीन हुए अभिनेता ऋषि कपूर, परिवार समेत फैंस ने दी नम आंखों से विदाई

Rishi Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का आज मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। दोपहर 3.45 बजे उनका पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंचा था। जिसके बाद श्मशान घाट में विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

श्मशान घाट में शव लाने के बाद करीब आधे घंटे के भीतर ही ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। उनके अंतिम संस्कार में सैफ अली खान, करीना कपूर खान समेत 24 दिग्गज शामिल हुए। लॉकडाउन की वजह से उनकी बेटी रिद्धिमा नहीं पहुंच पाईं। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कुल 24 लोगों को मुंबई पुलिस ने इजाज़त दी। 19 लोग परिवार के और 5 लोग करीबी शामिल हुए।

कैंसर से दो साल तक लंबी लड़ाई लड़ने के बाद अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में ऋषि कपूर ने सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली थी। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी स्थित शवदाह गृह में हुआ।

Exit mobile version