News Room Post

FIR दर्ज होने के बाद रिया दे सकती हैं अग्रिम जमानत की अर्जी, एक्ट्रेस पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

नई दिल्ली। रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर संगीन आरोप लगाते हुए सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसके बाद से रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। सूत्रों के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती आज कोर्ट में अपनी अग्रिम जमनात की अर्जी लगा सकती हैं।

बीती रात जाने माने वकील सतीश माने शिंदे की जूनियर वकील रिया के घर पहुंची थीं। मिली जानकारी के अनुसार रिया चक्रवर्ती ने वकील को अपना कंसेंट साइन कर के दिया है जिसके बाद अब वो इस मामले में कानूनी मदद ले सकती हैं।

हालांकि आधिकारिकतौर पर अभी ये सामने नहीं आया है कि रिया कब और किस कोर्ट में जमानत की अर्जी देंगी। वहीं, बिहार से 4 पुलिस अधिकारियों की टीम भी मुंबई पहुंची हुआ है जो इस मामले की जांच की करेगी। आज बिहार पुलिस इस केस में मुंबई पुलिस द्वारा की गई जांच के अहम दस्तावेज मांग सकती है।

Exit mobile version