newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

FIR दर्ज होने के बाद रिया दे सकती हैं अग्रिम जमानत की अर्जी, एक्ट्रेस पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर संगीन आरोप लगाते हुए सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसके बाद से रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

नई दिल्ली। रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर संगीन आरोप लगाते हुए सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसके बाद से रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। सूत्रों के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती आज कोर्ट में अपनी अग्रिम जमनात की अर्जी लगा सकती हैं।

rhea can apply for anticipatory bail

बीती रात जाने माने वकील सतीश माने शिंदे की जूनियर वकील रिया के घर पहुंची थीं। मिली जानकारी के अनुसार रिया चक्रवर्ती ने वकील को अपना कंसेंट साइन कर के दिया है जिसके बाद अब वो इस मामले में कानूनी मदद ले सकती हैं।

reha susahnt case

हालांकि आधिकारिकतौर पर अभी ये सामने नहीं आया है कि रिया कब और किस कोर्ट में जमानत की अर्जी देंगी। वहीं, बिहार से 4 पुलिस अधिकारियों की टीम भी मुंबई पहुंची हुआ है जो इस मामले की जांच की करेगी। आज बिहार पुलिस इस केस में मुंबई पुलिस द्वारा की गई जांच के अहम दस्तावेज मांग सकती है।