News Room Post

RockyAurRaniKiiPremKahaani Twitter Reaction: आते ही छा गए रॉकी और रानी, लोगों को पसंद आ रही इनकी ‘प्रेम कहानी’

नई दिल्ली। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ आज रिलीज की जा चुकी है। ये फिल्म करण जौहर की प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के तले बनाई गई है। इस फिल्म से सालों बाद फिल्ममेकर करण जौहर ने डायरेक्शन की कमान संभाली है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। करण जौहर की ये फिल्म एक फैमिली ड्रामा है लेकिन इस फिल्म में लोगों की जजमेंटल सोच, डर और सालों से चली आ रही अवधारणाओं पर से पर्दा हटाया गया है। फिल्म को लेकर अब सोशल मीडिया रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि नेटिजन्स को कैसी लगी ये फिल्म!

लोगो को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ पसंद आ रही है। लोगों ने इस फिल्म को बिगेस्ट एंटरटेनर ऑफ़ द ईयर बताया है। वहीं लोगों को करण जौहर का ये कंटेट बेहद पसंद आ रहा है।

यूजर्स ने लिखा है- ‘काफी दिनों बाद ऐसा ओल्ड फैशन बॉलीवुड रोमांस देखकर अच्छा लगा।’ अन्य यूजर भी इस फिल्म को ‘ब्लॉकबस्टर’ बता रहे हैं।

वहीं कुछ यूजर ने फिल्म को ‘वन टाइम वाच’ के साथ एंटरटेन करने वाली फिल्म भी बताया है।

एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘अभी RockyAurRaniKiiPremKahaani देखी। आपने क्या फिल्म बनाई है करण जौहर। बिल्कुल शानदार और अच्छी तरह से पैक किया गया मनोरंजन, सहज नाटक, भावनाएं, रोमांस और संगीत, जिसके परिणामस्वरूप एक सहज सिनेमाई अनुभव होता है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट आप दोनों असाधारण हैं।’

Exit mobile version