News Room Post

RRR For Golden Globe Awards: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में राजामौली की ‘RRR’, 2 कैटेगरी में नॉमिनेट, संगीतकार कीरवानी ने भी जीता अवॉर्ड

एक खबर ये भी है कि आरआरआर के संगीतकार एमएम कीरवानी को लॉस एंजेलेस फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन ने सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार भी दिया है। कीरवानी ने आरआरआर के 7 गीतों को संगीत दिया था। आरआरआर इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल रही है। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1200 करोड़ कमाए थे।

rrr nominated in golden globe awards 2023

लॉस एंजेलेस। एसएस राजामौली की इस साल की सुपर-डुपर हिट फिल्म रही ‘आरआरआर’ RRR को मशहूर और प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड् मिलने की उम्मीद बंधी है। विदेशी फिल्मों की कैटेगरी में आरआरआर को नॉमिनेट किया गया है। इस सेक्शन में कोरिया की फिल्म ‘डिसीजन टू लीव’, जर्मनी की ‘ऑल क्वाइट ऑन वेस्टर्न फ्रंट’, फ्रांस और नीदरलैंड की संयुक्त रूप से बनी ‘क्लोज’ और अर्जेंटीना की फिल्म ‘अर्जेंटीना 1985’ भी हैं। यानी गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के लिए इन सभी फिल्मों से आरआरआर का मुकाबला होने जा रहा है। भारत से सिर्फ आरआरआर ही नॉमिनेट होने वाली फिल्म बनी है। नॉमिनेशन का एलान हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन HFPA ने सोमवार को किया।

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के ट्विटर अकाउंट से भी आरआरआर को नॉमिनेट किए जाने की जानकारी दी गई है। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने भी जोरदार एक्टिंग की थी। जानकारी के मुताबिक आरआरआर को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 के बेस्ट पिक्चर (नॉन इंग्लिश) कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इसके गाने ‘नाटू-नाटू’ को भी बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड नॉमिनेशन मिला है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 का फंक्शन 10 जनवरी 2023 को लॉस एंजेलेस में होना है। भारत में आप 11 जनवरी के तड़के इस फंक्शन को स्टार मूवीज पर लाइव देख सकेंगे। खास बात ये है कि इसमें नॉमिनेट होने वाली फिल्म ऑस्कर की भी दौड़ में अमूमन आती रही हैं।

एक खबर ये भी है कि आरआरआर के संगीतकार एमएम कीरवानी को लॉस एंजेलेस फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन ने सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार भी दिया है। कीरवानी ने आरआरआर के 7 गीतों को संगीत दिया था। आरआरआर इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल रही है। बॉक्स ऑफिस का हाल बताएं, तो दुनियाभर में आरआरआर ने डंका बजाते हुए करीब 1200 करोड़ की कमाई की। कमाई के मामले में ये ‘केजीएफ चैप्टर-2’ से ही पीछे रही थी। भारत में आरआरआर को मार्च में रिलीज किया गया था।

Exit mobile version