News Room Post

Merry Christmas 2021: कोई बना सांता क्लॉस तो किसी ने दी योग करते हुए क्रिसमस की बधाई, यहां देखें बॉलीवुड सेलेब्स का सेलिब्रेशन

Christmas Day

नई दिल्ली। आज दुनिभर में क्रिसमस (Christmas 2021) के त्योहार की धूम है। हर साल के आखरी महीने दिसंबर में 25 तारीख को ये त्योहार मनाया जाता है। क्रिसमस (Merry Christmas 2021) या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घर को अच्छे तरीके से सजाते हैं। लोग अपने घर पर क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) भी लगाते हैं जिसे लाइटों और कई चीजों से सजाया भी जाता है। सभी इस फेस्टिवल को खास बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहा है। कोई अपने किसी शुभचिंतकों को गिफ्ट भेज रहे हैं तो कई इस त्योहार को बाहर जाकर सेलिब्रेट कर रहे हैं। आम से लेकर खास हर कोई इस त्योहार को धूमधाम से मना रहे हैं। बॉलीवुड में भी क्रिसमस की धूम है। बॉलीवुड (bollywood) के सितारों ने भी क्रिसमस के को लेकर सोशल मीडिया (social media) पर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। नीचे आपको दिखाते हैं बॉलीवुड में कैसे मनाया जा रहा है क्रिसमस….

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ने सांता क्लॉज बनकर क्रिसमस कार्ड शेयर कर दी बधाई


फिटनेस क्वीन श‍िल्पा शेट्टी ने योगासन करते हुए क्रिसमस विश किया है।

करीना कपूर खान ने अपनी फैमिली का एक एन‍िमेटेड क्रिसमस कार्ड शेयर किया है जिसमें वो अपने छोटे बेटे जेह को गोद में उठाए नजर आ रही हैं तो वहीं पापा सैफ अली खान के पास तैमूर खड़े हैं।

सोहा अली खान ने भी क्रिसमस पर बेहद क्यूट फोटो शेयर की है जिसमें वो कुणाल खेमू और उनकी बेटी इनाया, क्रिसमस प्र‍िंटेड कपड़ें पहने नजर आ रहे हैं।

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने डॉगी का वीडियो शेयर किया है। जिसके पीछे क्रिसमस ट्री अच्छे से सजा हुआ नजर आ रहा है।

नीतू कपूर ने भी क्रिसमस पर बेटे रणबीर कपूर के साथ तस्वीर शेयर की है।

कियारा आडवाणी ने भी लोगों को क्रिसमस की बधाई दी।

अक्षय कुमार ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “छुट्टियों के मौसम के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ भेजना ️ साल का यह अद्भुत समय, आपके लिए खुशियों और शुभकामनाओं के लिए बहुत सारे कारण लेकर आए। क्रिसमस की बधाई।”

अजय देवगन ने कुछ यूं किया क्रिसमस विश।

Exit mobile version