News Room Post

Sonam Kapoor Pregnant: मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर कर दी गुड न्यूज

sonam kapoor..........

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। दरअसल, बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor Ahuja) मां बनने वाली हैं। सोनम (Sonam Kapoor Pregnacy) ने अपने बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट पर इस गुड न्यूज का ऐलान किया है। एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है उनमें वो अपने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) की गोद में अपना सिर रखीं हुई हैं। तस्वीरों में सोनम कपूर को ब्लैक मेटर्निटी मोनोकिनी पहने हुए पोज देते हुए देखा जा सकता है।

सोनम कपूर ने जैसे ही ये तस्वीरें और मां बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी उन्हें बधाईयां मिलने लगी। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड से जुड़े लोगों की तरफ से भी खुशी जताई जा रही है। सोनम की बहनें जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने भी इसपर खुशी जाहिर कर कमेंट कर रहे हैं।

आपको बता दें, सोमन कपूर ने 8 मई 2018  को दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए थे। सोनम की शादी सिख-रिति रिवाज से हुई थी। शादी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पहुंचे थे। शादी के बाद मुंबई के होटल में रिसेप्शन पार्टी दी गई थी। इसमें बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज ने शिरकत की थी।

Exit mobile version