newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sonam Kapoor Pregnant: मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर कर दी गुड न्यूज

Sonam Kapoor Pregnant: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। दरअसल, बेटी सोनम कपूर मां बनने वाली हैं। सोनम ने अपने बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट पर इस गुड न्यूज का ऐलान किया है। 

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। दरअसल, बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor Ahuja) मां बनने वाली हैं। सोनम (Sonam Kapoor Pregnacy) ने अपने बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट पर इस गुड न्यूज का ऐलान किया है। एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है उनमें वो अपने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) की गोद में अपना सिर रखीं हुई हैं। तस्वीरों में सोनम कपूर को ब्लैक मेटर्निटी मोनोकिनी पहने हुए पोज देते हुए देखा जा सकता है।

SONAM KAPOOR

सोनम कपूर ने जैसे ही ये तस्वीरें और मां बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी उन्हें बधाईयां मिलने लगी। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड से जुड़े लोगों की तरफ से भी खुशी जताई जा रही है। सोनम की बहनें जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने भी इसपर खुशी जाहिर कर कमेंट कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

आपको बता दें, सोमन कपूर ने 8 मई 2018  को दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए थे। सोनम की शादी सिख-रिति रिवाज से हुई थी। शादी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पहुंचे थे। शादी के बाद मुंबई के होटल में रिसेप्शन पार्टी दी गई थी। इसमें बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज ने शिरकत की थी।