News Room Post

Jawan on Google: Google पर भी चला SRK का जादू, जवान के लिए बेकरार हुआ गूगल इंडिया, सर्च में दे रहा सरप्राइज

नई दिल्ली। शाहरुख ख़ान की जवान बॉलीवुड की सबसे चर्चित फ़िल्मो में से एक बन गयी है।शाहरुख और उनकी फ़िल्म को लेकर दीवानगी लोगों के सिर चढ़ कर बोल रही है। शायद यही कारण है कि जवान ने 75 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की है जो इंडियन फ़िल्म हिस्ट्री में ओपनिंग के लिहाज़ से किसी भी फ़िल्म से ज़्यादा है।जहां जवान दर्शकों के दिल से लेकर बॉक्स ऑफिस तक में धमाल मचा रही है। तो वहीं अब Jawan का फ़ीवर गूगल इंडिया पर भी चढ़ चुका है।आइए बताते हैं कैसे?

शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्म जवान का जादू Google पर भी चल गया है, और ये जादू ऐसा चला है कि अब गूगल पर जवान सर्च करने पर आपको मज़ेदार सरप्राइज देखने को मिलेगा।

गूगल इंडिया ने ट्विटर पर एक शायराना पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि अब आप कैसे गूगल की मदद से SRK की आवाज़ सुन पाएंगे! आप न सिर्फ़ शाहरुख़ की आवाज़ सुन पाएंगे बल्कि आपको जवान सर्च करने पर स्क्रीन पर भी कुछ मज़ेदार नज़र आएगा।

गूगल ने ट्विटर पर शायरी करते हुए लिखा- ‘बेक़रार करके हमें यूं ना जाइए, आपको हमारी क़सम गूगल पर जवान सर्च कर आइए’ इस शायरी के साथ ही गूगल ने चार स्टेप्स भी समझाए हैं, जिसके ज़रिए आप Shah Rukh Khan की आवाज़ सुन पाएंगे।

इन स्टेप्स को करें फॉलो

फ़िल्म जवान में शाहरुख़ ख़ान मुख्य भूमिका में हैं वहीं उनके ऑपोजीट नयनतारा नज़र आ रही हैं। फ़िल्म में खलनायक बनकर विजय सेतुपति ने माइंड ब्लोइंग परफ़ॉर्मेंस दी है। जवान में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का एक स्पेशल कैमियो भी है। फ़िल्म को एटली ने डायरेक्ट किया है। ये फ़िल्म पठान के बाद इस साल आई शाहरुख़ की दूसरी फ़िल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

Exit mobile version