
नई दिल्ली। शाहरुख ख़ान की जवान बॉलीवुड की सबसे चर्चित फ़िल्मो में से एक बन गयी है।शाहरुख और उनकी फ़िल्म को लेकर दीवानगी लोगों के सिर चढ़ कर बोल रही है। शायद यही कारण है कि जवान ने 75 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की है जो इंडियन फ़िल्म हिस्ट्री में ओपनिंग के लिहाज़ से किसी भी फ़िल्म से ज़्यादा है।जहां जवान दर्शकों के दिल से लेकर बॉक्स ऑफिस तक में धमाल मचा रही है। तो वहीं अब Jawan का फ़ीवर गूगल इंडिया पर भी चढ़ चुका है।आइए बताते हैं कैसे?
That is Ultimate @GoogleIndia #JawanOnGoogle #Jawan #JawanBlockBuster pic.twitter.com/V2DWB1wTnK
— Harmeet Kaur K (@iamharmeetK) September 8, 2023
शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्म जवान का जादू Google पर भी चल गया है, और ये जादू ऐसा चला है कि अब गूगल पर जवान सर्च करने पर आपको मज़ेदार सरप्राइज देखने को मिलेगा।
Ok Google, #Jawan is Readdyy! 🔎#JawanOnGoogle https://t.co/TVvA95SADj
— Red Chillies Entertainment (@RedChilliesEnt) September 8, 2023
गूगल इंडिया ने ट्विटर पर एक शायराना पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि अब आप कैसे गूगल की मदद से SRK की आवाज़ सुन पाएंगे! आप न सिर्फ़ शाहरुख़ की आवाज़ सुन पाएंगे बल्कि आपको जवान सर्च करने पर स्क्रीन पर भी कुछ मज़ेदार नज़र आएगा।
Thankyou Google pic.twitter.com/NoPK6F8mBL
— Mohammad Nawaj (@NawazJ78) September 8, 2023
गूगल ने ट्विटर पर शायरी करते हुए लिखा- ‘बेक़रार करके हमें यूं ना जाइए, आपको हमारी क़सम गूगल पर जवान सर्च कर आइए’ इस शायरी के साथ ही गूगल ने चार स्टेप्स भी समझाए हैं, जिसके ज़रिए आप Shah Rukh Khan की आवाज़ सुन पाएंगे।
Bekarar karke humein,
Yun na jaaiye,
Aapko humari kasam,
Google par ‘Jawan’ search kar aaiye 🥹🔎 Step 1: Search for ‘Jawan’ or ‘SRK’
🔈 Step 2: Click on the walkie talkie (sound on)
❤️🩹 Step 3: Keep tapping to unwrap a surprise
👀 Step 4: Show us what your screen looks like…— Google India (@GoogleIndia) September 8, 2023
इन स्टेप्स को करें फॉलो
- सबसे पहले आपको गूगल के सर्च बार में Jawan या फिर SRK लिखकर सर्च करना है।
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर वॉकी-टॉकी आइकन नजर आएगा, इस आइकन पर टैप करें, आइकन पर टैप करते ही शाहरुख खान की आवाज में आपको Ready सुनाई देगा।
- इस आइकन पर टैप करते जाएंगे तो आपको मोबाइल या फिर लैपटॉप की स्क्रीन पर गूगल की तरफ से एक सरप्राइज मिलेगा।
View this post on Instagram
फ़िल्म जवान में शाहरुख़ ख़ान मुख्य भूमिका में हैं वहीं उनके ऑपोजीट नयनतारा नज़र आ रही हैं। फ़िल्म में खलनायक बनकर विजय सेतुपति ने माइंड ब्लोइंग परफ़ॉर्मेंस दी है। जवान में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का एक स्पेशल कैमियो भी है। फ़िल्म को एटली ने डायरेक्ट किया है। ये फ़िल्म पठान के बाद इस साल आई शाहरुख़ की दूसरी फ़िल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।