News Room Post

Swara Bhasker: राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद स्वरा भास्कर आईं सपोर्ट में, बोलीं- “कानून का हो रहा दुरूपयोग”

नई दिल्ली। राजनीति की दुनिया में आज एक ऐसी खबर आई जिसने सभी को चौंका दिया। हालांकि ऐसा अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि राहुल गांधी की सदस्य्ता जा सकती है और इस खबर पर आज दोपहर को मुहर भी लग गई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्य्ता आज से दो साल के लिए खत्म हो गई है। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे। लेकिन इस शुक्रवार यानि आज उनको लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया। आपको बता दें बीते दिन गुरुवार को सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को साल 2019 के आपराधिक मामले में दो साल के लिए जेल की सजा सुनाई है। हालांकि उन्हें फ़ौरन ही उन्हें जमानत मिल गई और वो जेल जाने से बच गए लेकिन वो अपनी सदस्यता नहीं बचा सके। उनकी लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद तमाम तरह के बयान आ रहे हैं और अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी राहुल गांधी के सपोर्ट में आईं हैं और अपना बयान दिया है।

आपको बता दिए महिला अभिनेता स्वरा भास्कर ने केंद्र सरकार के प्रति अपने गुस्से को जाहिर किया है। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा है,”वे तथाकथित पप्पू से कितने डरे हुए हैं।” इतना ही नहीं बल्कि स्वरा ने आगे लिखा है कि मौजूदा दौर में कानून का घोर दुरूपयोग हो रहा है। साथ ही साथ स्वरा का मानना है कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वसनीयता पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह से कानून का दुरूपयोग किया जा रहा है। स्वरा भास्कर का कहना है कि राहुल गांधी अब चुनाव नहीं लड़ पाएंगे लेकिन उनका कद बड़ा होगा और वो इससे बाहर आएंगे।

सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर का ट्वीट वायरल हो रहा है। स्वरा भास्कर के इस पोस्ट पर तमाम लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। राहुल गांधी की जब से सदस्यता खत्म हुई है तब से सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। हालांकि राहुल गांधी का मानना है कि वो देश के लिए लड़ते हैं और देश के लिए लड़ते रहेंगे। कांग्रेस के कार्यकर्ता और सदस्यों का कहना है कि ये साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर हो रहा है क्योंकि केंद्र सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है। आपको बता दें राहुल गांधी के बाद कई शहरों में प्रदर्शन भी होने शुरू हो गए हैं अब देखना दिलचस्प होगा कि राजनीति में अब और कौन से बयान आने बाकी हैं।

Exit mobile version