News Room Post

Saran Raj Passes Away: तमिल एक्टर और निर्देशक सरन राज का निधन, कार दुर्घटना में गई जान

Saran Raj passed away

नई दिल्ली। तमिल एक्टर और निर्देशक सरन राज का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि केके नगर में एक घातक कार दुर्घटना के बाद अभिनेता ने कथित तौर पर अंतिम सांस ली। इस हादसे की वजह से वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई। फिलहाल सरन राज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सरन राज के निधन से  परिवार और करीबी लोग गमगीन

एक्टर और निर्देशक सरन राज के इस आकस्मिक निधन से उनके परिवार और करीबी लोग गमगीन हैं। उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी का इंतजार किया जाना बाकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस वजह से हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 11.30 बजे हुआ। पलानियप्पन नाम के एक सहायक अभिनेता ने सरन राज की बाइक में अपनी कार घुसा दी थी। इसी हादसे में सरन राज बुरी तरह से घायल हो गए और उनकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि पलानीअप्पन शराब के नशे में कार चला रहा था। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

Exit mobile version