newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Saran Raj Passes Away: तमिल एक्टर और निर्देशक सरन राज का निधन, कार दुर्घटना में गई जान

Saran Raj Passes Away: तमिल एक्टर और निर्देशक सरन राज का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि कार दुर्घटना के कारण उनकी जान गई है।

नई दिल्ली। तमिल एक्टर और निर्देशक सरन राज का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि केके नगर में एक घातक कार दुर्घटना के बाद अभिनेता ने कथित तौर पर अंतिम सांस ली। इस हादसे की वजह से वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई। फिलहाल सरन राज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Saran Raj

सरन राज के निधन से  परिवार और करीबी लोग गमगीन

एक्टर और निर्देशक सरन राज के इस आकस्मिक निधन से उनके परिवार और करीबी लोग गमगीन हैं। उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी का इंतजार किया जाना बाकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Saran Raj

इस वजह से हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 11.30 बजे हुआ। पलानियप्पन नाम के एक सहायक अभिनेता ने सरन राज की बाइक में अपनी कार घुसा दी थी। इसी हादसे में सरन राज बुरी तरह से घायल हो गए और उनकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि पलानीअप्पन शराब के नशे में कार चला रहा था। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।