News Room Post

#Samantha: साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु का चला जादू, दीपिका, आलिया और कैटरीना को पछाड़ हासिल किया ये मुकाम

नई दिल्ली। साउथ की कई ऐसी एक्ट्रेस है जो साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपने नाम का झंडा लहरा चुकी है। उन्हीं में से एक समांथा रुथ प्रभु है। इन्होंने साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना ली है। समांथा प्रभु का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। वह हाल ही में फिल्म यशोदा में नजर आई थी। एक्ट्रेस अभी हाल ही में मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार चुनी गई है। इन्होंने बॉलीवुड की कई दिगग्ज अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ कर अपना नाम पहले नंबर पर दर्ज कराया है।

लिस्ट में पहले नंबर पर समांथा

ओरमैक्स स्टार्स इंडिया लव की तरफ से अक्टूबर महीने की मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार्स की सूची जारी की गई है। जिसमें कुल 10 एक्ट्रेस के नाम जारी किए गए हैं। जिसमें पहला स्थान साउथ इंडस्ट्री की सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु है। समांथा ने आलिया, दीपिका, कैटरीना और रश्मिका को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं दूसरे पायदान में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का नाम है। वहीं तीसरे में नयनतारा, चौथे पर काजल अग्रवाल, पांचवें पर दीपिका पादुकोण, छठे पर रश्मिका मंदाना, सांतवे पर कैटरीना कैफ आठवें पर अनुष्का शेट्टी, नौवें पर कृति सुरेश और दसवें पर त्रिशा कृष्णन का नाम दर्ज है।

साउथ की एक्ट्रेस का बोलबाला

बॉलीवुड एक्ट्रेस की बात की जाए तो मात्र आलिया भट्ट, कैटरीना और दीपिका पादुकोण ही इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा पाई है। बाकि सभी साउथ इंडस्ट्री की ही एक्ट्रेस है। इससे साफ पता चलता है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस से ज्यादा साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस ने अपनी जगह लोगों के दिल में बनाई है। इनका इंडस्ट्री में नाम चलता है।

Exit mobile version