News Room Post

Sidhu Musewala: बच्चे-बूढ़े हर किसी की जुबान पर चढ़े हैं सिद्धू मूसेवाला के गाने, देखिए उनके 10 मशहूर गानों की लिस्ट

sidhu moosewala3

नई दिल्ली। मशहूर पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला अपने गीतों को लेकर विवादों में रहने के बावजूद लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इसकी बड़ी वजह ये है कि उनके गीतों को गन कल्चर और गैंगस्टर को प्रमोट करने वाला माना जाता रहा है। इन सबके बावजूद उन्होंने लोकप्रियता और सफलता के शिखर को चूमा। आज वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके फैन्स की संख्या में जरा भी कमी नहीं आई है। सिद्धू मूसेवाला ने अपने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में  गीत ऊंचियां ने गल्लां तेरे याद दीयां…सो हाई से की उसके बाद कदम दर कदम सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले गए। आइये हम आपको उनके उन गानों के बारे में बताते हैं जो युवाओं के पैरों में थिरकन पैदा कर देते हैं।

सिद्धू मूसेवाला के मशहूर गानों की लिस्ट

1. सो हाई

गायक सिद्धू मूसेवाला का ये गाना 2017 में रिलीज हुआ था। उनकी इस पहली रिलीज को लगभग अब तक लगभग 500 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

2. टोचन

सिद्धू का ये गाना साल 2018 में आया था। इस गाने के बोल भी उन्होंने ही लिखे थे। अब तक इस गाने पर 200 करोड़ से अधिक व्यूज आ चुके हैं।

3. डॉलर

साल 2018 में रिलीज हुए इस गाने को अब तक लगभग 130 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

4. फेमस

साल 2018 में रिलीज हुए इस गाने को अब तक लगभग 9 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

5. बेड फैला

साल 2018 में आए इस गाने की शूटिंग  सिद्धू ने कनाडा में की थी।अब तक इसे 93 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

6. जट्टा दा मुकाबला

साल 2018 में रिलीज हुए इस गाने को अब तक लगभग 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

7. डेविल

सिद्धू का ये गाना साल 2018 में आया था। अब तक इस गाने पर 97 करोड़ से अधिक व्यूज आ चुके हैं।

8. आई एम बेटर नाउ

सिद्धू मूसेवाला का ये गाना साल 2020 में आया था। अब तक इस गाने पर 20, हजार अधिक व्यूज आ चुके हैं।

9. इट्स आल अबाउट यू

साल 2019 में रिलीज हुए इस गाने को अब तक लगभग 38 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

10. लीजेंड

सिद्धू मूसेवाला का ये गाना साल 2020 में आया था। अब तक इस गाने पर 40 करोड़ से अधिक व्यूज आ चुके हैं।

Exit mobile version