News Room Post

New Releases On OTT: ओटीटी पर रिलीज़ होने वाले हैं ये कुछ जबरदस्त शो जिन्हें देखना न भूलना

नई दिल्ली। ओटीटी का जमाना है। आजकल हर कोई ओटीटी पर वेब सीरीज और फिल्म देखना पसंद करता है। ऐसे में दर्शक वो फिल्म और वेब सीरीज ओटीटी पर देख पाते हैं। जो उन्हें पसंद होती है। ओटीटी पर हर दिन कई तरह की फिल्म और वेब सीरीज रिलीज़ होती रहती हैं। ओटीटी के कारण ही दर्शकों ने विश्व का सिनेमा देखा है और उससे परिचित हुए हैं। पहले लोग जब थिएटर में फिल्म देखने जाते थे तब महीने में या हफ्ते में कहीं एक फिल्म देख पाते थे। लेकिन अब ओटीटी के आने के बाद लगभग 3 -4 फिल्म या फिर 2 – 3 वेब सीरीज तो दर्शक देख ही लेते हैं। ऐसे में दर्शकों की तलाश भी होती है की आखिर कब कौन सा शो ओटीटी के किस प्लेटफार्म पर रिलीज़ हो रहा है। इसलिए यहां पर हम दर्शकों को बताने वाले हैं कि आखिर कौन सी नई वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ हो रही हैं। जो इस सप्ताह आपके मनोरंजन का साधन बन सकते हैं।

मुखबिर : द स्टोरी ऑफ़ स्पाई (Mukhbir: The story of spy)

ये एक भारतीय एजेंट की कहानी है जो पाकिस्तान में जाकर रहता है। वहां पर रहकर कैसे वो अपने देश के लिए लड़ता है। ये दिखाने की कोशिश की गई है। ये एक भारतीय एजेंट की जिंदगी पर आधारित कहानी है। इसे 60 के दशक के तौर पर दिखया जाएगा। ये शो आपको ज़ी 5 पर देखने को मिल जाएगा। पहले इसकी रिलीज़ डेट अक्टूबर में थी लेकिन अब इसे नवंबर में रिलीज़ किया जाएगा। हालांकि अब तक इसकी कोई निश्चित तिथि की घोषणा नहीं हुई है।

मैनिफेस्ट : सीजन 4 (Manifest : Season 4)

ये एक ड्रामा है। जिसमें खोए हुए प्लेन की कहानी को दिखाया गया है। इसे प्रशंसकों की भारी डिमांड के बाद रिलीज़ किया जा रहा है। ये इसका चौथा और आखिरी सीजन है जिसे 4 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा।

द फ़ाबोलोस (The Fabolous)

ये चार दोस्तों की कहानी है जिन्हें अपने सपने पूरे करने के लिए दुनिया की इस जद्दोजहद से जूझना पड़ता है। इसे भी 4 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा।

द क्राउन सीजन 5 (The Crown Season 5)

इसे आप 9 नवम्बर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। जहां पर 1980 और 1990 के समय को दिखाया गया है। द क्राउन काफी प्रसिद्ध शो है जिसके चार सीजन दर्शकों की पसंद रहे हैं। अब इसके सीजन 5 को रिलीज़ किया जा रहा है।

तनाव (Tanaav)

इसमें कश्मीर की कहानी को दिखाया जाएगा। वहां के राजनीतिक और सामाजिक परिपेक्ष्य को दिखाया जाएगा। इस शो में 2017 के पहले के समय को दिखाया जाएगा। इसमें विचारधाराओं, जटिल भावनाओं पर ड्रामा के जरिए बात की जाएगी। जिसे 11 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज़ किया जाएगा।

Exit mobile version