News Room Post

Uttarakhand Glacier Burst: बॉलीवुड के इन सितारों ने उत्तराखंड में बाढ़ से प्रभावित लोगों के सलामती की दुआ मांगी

Uttarakhand Glacier Burst: उत्तराखंड के जोशीमठ में रविवार को ग्लेशियर के फटने (Uttarakhand Glacier Burst) से भारी प्रलय आई। जिसके बाद से राहत और बचाव कार्य जारी है। वो वहीं, सरकार भी लगातार मौके पर नजर बनाए हुई है। सभी राज्य में बाढ़ से प्रभावित और मृत लोगों के लिए दुआ कर रहे हैं। ऐसे में भला बॉलीवुड (Bollywood Industry) कैसे पीछे रहता।

uttrakhand bollywood

नई दिल्ली। उत्तराखंड के जोशीमठ में रविवार को ग्लेशियर के फटने (Uttarakhand Glacier Burst) से भारी प्रलय आई। जिसके बाद से राहत और बचाव कार्य जारी है। वो वहीं, सरकार भी लगातार मौके पर नजर बनाए हुई है। सभी राज्य में बाढ़ से प्रभावित और मृत लोगों के लिए दुआ कर रहे हैं। ऐसे में भला बॉलीवुड (Bollywood Industry) कैसे पीछे रहता। इंडस्ट्री के सितोरों ने भी उत्तराखंड में बाढ़ से प्रभावित लोगों के सलामती की दुआ मांगी हैं। जिनमें सोनू सूद से लेकर अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे सितारे शामिल हैं।

सोनू सूद ने इस मामले पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है और लिखा, उत्तराखंड हम आपके साथ हैं।

इस दुर्घटना पर अक्षय कुमार ने लिखा, ये नजारा बेहद डरावना है। मैं दुआ करता हूं, वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित रहें।

अजय देवगन ने लिखा, अब हमारा समय आ गया है. हमें नेचर के विकराल रूप को भी झेलना होगा। इस मुश्किल वक्त में मैं वहां रह रहे लोगों के सुरक्षित रहने की दुआ करता हूं। उम्मीद करता हूं जल्द वहां सब ठीक हो।

श्रद्धा कपूर ने भी वहां हर किसी की सुरक्षा की प्रार्थना की है।

दलेर महंदी ने ट्वीट कर लिखा, मैं माहौल को लेकर दुआं करता हूं।

संगीतकार प्रसून जोशी ने लोगों की सुरक्षा के लिए प्राथना की। उनके ट्वीट को कंगना रनौत ने भी रीट्वीट किया।

Exit mobile version