News Room Post

अलविदा 2020: मनोरंजन जगत में छाई रही मायूसी, आपके चहेते कई सितारे छोड़ गए दुनिया

नई दिल्ली। साल 2020 अपने साथ कोरोना वायरस ले कर आया। भारत में इस महामारी का पहला केस केरल में जनवरी 2019 में आया था। तब से ये महामारी देश में अपने पैर पसार रही है। एक तरफ देश कोरोना से जंग लड़ रहा है तो वहीं एक के बाद एक मनोरंजन जगत के सितारें इस दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं। कोई बीमारी के चलते कोई कोरोना वायरस और कोई आत्महत्या के चलते दुनिया छोड़ गए। इनमें इंडस्ट्री के बड़े नाम सुशांत सिंह राजपूत,ऋषि कपूर और इरफान खान जैसे सितारें शामिल हैं।

सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड के उभरते और टैलेंटेड स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर आत्महत्या की थी। उनकी मौत की खबर आते ही ना सिर्फ इंडस्ट्री में बल्कि देश और दुनिया में तहलका मच गया था। पूरा बॉलीवुड सदमे में चला गया था। किसी को उनके जाने का यकीन नहीं हुआ था। ये केस अब तक चर्चा में है। ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी सुशांत के लिए दुआएं मांगी गई थी। वहीं मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत सिंह की मौत का कारण डिप्रेशन था। हालांकि अभी तक उनके मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। क्योंकि उनके घर वालों का कहना है वो आत्महत्या नहीं कर सकते है। उधर, मुंबई पुलिस का कहना है कि डिप्रेशन के चलते उन्होंने ये कदम उठाया था। कारण चाहे जो भी हो उनके जानें से इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है।

इरफान खान

ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लौहा मनवाने वाले एक्टर इरफान खान का निधन 29 अप्रैल को हुआ था। उनके जानें से इंडस्ट्री को एक बहुत बड़ा झटका लगा था। उनकी कमी हमेशा सिनेमा जगत में खलेगी। बता दें कि वो काफी समय से बीमार थे। उन्हें कैंसर था। साल 2018 में उन्हें पता चला था कि वो न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। निधन से पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वो जिंदगी से जंग हार गए थे।

ऋषि कपूर

इरफान खान के जानें का सदमा लोग भूले भी नहीं थे कि एक ही दिनों बाद यानी 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। वो भी कैंसर से पीड़ित थे। उनका अमेरिका में इलाज चल रहा था। करीब एक साल तक उनका इलाज चला, इसके बावाजूद वो जिंदगी की जंग हार गए थे।


रंजीत चौधरी

अभिनेता रंजीत चौधरी का 17 अप्रैल को 65 साल की उम्र में निधन हो गया था। चौधरी दिवंगत अभिनेत्री पर्ल पदमसी के बेटे और दिवंगत विज्ञापन-गुरु एलिक पदमसी के सौतेले बेटे थे। उन्होंने बासु चटर्जी की साल 1978 में आई कॉमेडी फिल्म ‘खट्टा मीठा’ से हिंदी फिल्म में डेब्यू किया था और चटर्जी की ‘बातों बातों में’ (1979), ऋषिकेश मुखर्जी की ‘खूबसूरत’ (1980) और शेखर कपूर की ‘बैंडिट क्वीन'(1994) में भूमिकाओं से अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा वे संजय गुप्ता की ‘कांटे’ (2002) में भी नजर आए थे।

मोहित बघेल

सलमान खान की फिल्म रेड्डी में अमर चौधरी का किरदार निभाने वाले अभिनेता और कॉमेडियन मोहित बघेल ने 23 मई को दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो काफी समय से कैंसर से जुझ रहे थे। महज 27 साल में उन्होंने अपनी आखिरी सांसें ली थी। उन्होंने इंडस्ट्री में सलमान खान, परिणीति चोपड़ा जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया था।

मनमीत ग्रेवाल

टीवी अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने 16 मई को आत्महत्या की थी। मजह 32 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांसे ली थी। वो अपनी पत्नी के साथ नवी मुंबई के खारघर इलाके में किराए पर रहते थे। लॉकडाउन की वजह से टीवी सीरियल का काम बंद था ऐसे में वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया।

सचिन कुमार

स्टार प्लस का मशहूर सीरियल ‘कहानी घर घर की’ के एक्टर सचिन कुमार का 15 मई हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उन्होंने 42 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी। उन्हें हार्ट अटैक आया था जिससे उनकी जान चली गई। बता दें कि वो अक्षय कुमार के कजिन लगते थे।

वाजिद खान

फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर जोड़ी साजिद-वाजिद में से वाजिद खान का 1 जून को निधन हो गया था। वो 42 साल के थे। किडनी की बीमारियों से पीड़ित वाजिद खान को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स का कहना है कि कुछ दिन पहले कोरोना जांच में उन्हें कोरोना संक्रमित भी पाया गया था। वाजिद खान किडनी की बीमारियों से पीड़ित थे और उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 42 वर्षीय वाजिद खान को मुंबई के चेंबुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ महीने पहले ही उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।

बासु चटर्जी

मशहूर फिल्मकार और पटकथा लेखक बासु चटर्जी का 4 जून को मुंबई में उम्र संबधी बीमारियों के चलते 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह ‘रजनीगंधा’ और ‘चितचोर’ जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। बासु चटर्जी ने सत्तर के दशक में कई यादगार फिल्में बनाई हैं, जिन्हें आज भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

सरोज खान

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट से 3 जुलाई को निधन हो गया है। सांस लेने में शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

समीर शर्मा

टीवी एक्टर समीर शर्मा ने 6 अगस्त को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। उनका शव घर में पंखे से लटका मिला था। समीर कई बड़े सीरियल में नजर आ चुके हैं। इनमें कहानी घर घर की और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे शोज शामिल हैं। फिलहाल वो स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ में कुहू के पिता की भूमिका निभा रहे थे।

राहत इंदौरी

मशहूर शायर राहत इंदौरी ने 11 अगस्त को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो कोरोना से संक्रमित थे। 70 साल की उम्र में उनका अस्पताल में निधन हो गया। बता दें कि राहत इंदौरी का असली नाम राहत कुरैशी था।

एसपी बालासुब्रह्मण्यम

दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रह्मण्यम का 25 सितंबर को निधन हो गया। वह 74 साल के थे। उनकी तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई थी। जिसके चलते उनकी हालत काफी नाजुक थी। अगस्त के महीने में कोविड की जांच में नतीजा पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरना उनकी मौत हो गई थी।

 

आशीष राय

टीवी इंडस्ट्री के एक्टर आशीष राय का निधन 24 नवंबर को हो गया था। वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एक्टर किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे। उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेई ने दी थी।

आसिफ बसरा

फेमस एक्टर आसिफ बसरा ने 13 नवंबर को खुदखुशी कर ली। 53 साल की उम्र में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में अपनी जान दी। वो इंडस्ट्री के फेमस एक्टर्स में से एक थे। उनका यूं जाना फैंस और सिनेमा जगत के लिए बड़ा झटका है।

दिव्या भटनागर

7 दिसंबर को दिव्या भटनागर का निधन हो गया। वो कोरोना से संक्रमित थी। दिव्या भटनागर ने टीवी के फेमल शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘गुलाबो’ का किरदार निभाया था। वो कोरोनावायरस से पीड़ित थीं। ज्यादा तबियत खराब होने के बाद उन्हें गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। जहां वो वेंटिलेटर पर थी।

वीजे चित्रा

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने सुसाइड कर लिया। 9 दिसंबर को उनका शव एक होटल के कमरे में मिला था। सुसाइड से एक दिन पहले तक उन्होंने शूटिंग की थी। उनकी उम्र महज 28 साल थी।

Exit mobile version