News Room Post

Anushka Sharma-Virat Kohli: जिम में एक पैर उठाए ऐसे नाचे विराट-अनुष्का, केमिस्ट्री देख आप भी बोल उठेंगे ‘जोड़ी हो तो ऐसी’

Anushka Sharma-Virat Kohli

नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पावरफुल कपल्स में से एक हैं। ये कपल अक्सर चर्चा में बना रहता है। दोनों के साथ में तस्वीरें और वीडियोस अक्सर ही वायरल होते रहते हैं। फैंस भी दोनों पर खूब प्यार लुटाते हैं। अभी कुछ समय पहले ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल हो रहे वीडियो में विराट अपनी पत्नी की ड्रेस को संभालते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे थे और कह रहे थे कि ये एक परफेक्ट कपल है। अब एक बार फिर दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं क्या है ऐसा वायरल वीडियो में…

क्या है वायरल वीडियो में…

इस वायरल हो रहे वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जिम में नजर आ रहे हैं। दोनों ही मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शुरू होते ही विराट और अनुष्का दोनों अपने एक पैर को हाथ में पकड़ कर डांस स्टेप करते हैं। वीडियो में पीछे एक पंजाबी गाना बैकग्राउंड में बज रहा है जिसमें दोनों ये डांस स्टेप कर रहे हैं। वीडियो में दोनों की कैमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है।

फैंस कर रहे हैं वीडियो को पसंद

सोशल मीडिया पर दोनों के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर जमकर कमेंट भी सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इस जोड़ी को कभी नजर ना लगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट और अनुष्का की एक बेटी है जिसका नाम दोनों ने वामिका रखा है।

हालांकि इस कपल ने ये साफ किया है कि वो अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाना चाहते लेकिन बावजूद इसके अक्सर वामिका की तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाते हैं। कपल की तरफ से इसे लेकर नाराजगी भी जताई गई है कि उनके कहने के बावजूद उनकी बेटी का चेहरा सोशल मीडिया पर बार-बार दिखा दिया जाता है।

Exit mobile version