News Room Post

Alia Bhatt Baby Birth: आलिया भट्ट के फैंस के लिए खुश करने वाली खबर, इस दिन देंगी बच्चे को जन्म

alia bhatt baby bump

मुंबई। मायानगरी से खुशखबरी है। एक्टर आलिया भट्ट बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। बच्चे के जन्म देने की तारीख करीब आ चुकी है। आलिया और उनके पति रणबीर कपूर बीते दिनों मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल पहुंचे थे। पहले खबर आई कि आलिया भट्ट एडमिट हो गई हैं, लेकिन बाद में हॉस्पिटल की तरफ से बताया गया कि आलिया रेगुलर चेकअप के लिए आई थीं। हॉस्पिटल सूत्रों ने हालांकि बताया है कि आलिया अपने बेबी को कब जन्म देंगी। आलिया और रणबीर कपूर के फैंस इस तारीख को जानने के लिए उत्सुक हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि आलिया बच्चे को कब जन्म देंगी।

हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक आलिया की हालत बहुत अच्छी है। वो ठीक हैं। हेल्दी हैं। उनके गर्भ में पल रहा बच्चा भी अच्छा है। हर तरह के टेस्ट उनके किए गए। इन टेस्ट से पता चला कि आलिया को प्री-बर्थ कोई कॉम्प्लिकेशन नहीं हैं। हालांकि हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक आलिया शायद सीजेरियन से ही बच्चे को जन्म देंगी। वैसे उनको नॉर्मल डिलिवरी के बारे में भी हर तरह की जानकारी दी गई है। किस तरीके को अपनाकर आलिया भट्ट बच्चे को जन्म देंगी, ये वो घरवालों और अपने पति रणबीर कपूर से बात कर तय करेंगी।

आप अब तक सोच रहे होंगे कि आलिया के बेबी बर्थ की तारीख तो हमने बताई ही नहीं! तो चलिए अब इसका खुलासा भी कर ही देते हैं। हॉस्पिटल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आलिया इस महीने यानी नवंबर में ही बच्चे को जन्म देंगी। उनको नवंबर के तीसरे हफ्ते में एडमिट किया जाएगा। महीने के अंत तक वो बेबी को बर्थ देने जा रही हैं। आलिया के फैंस को खुश करने वाली खबर ये भी है कि वो फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और ‘जी ले जरा’ में प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ दिखने वाली हैं। हॉलीवुड की ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ फिल्म में भी आलिया दमदार रोल में दिखेंगी।

Exit mobile version