नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 आज रात से शुरू होने वाला है और फैंस रात तक का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। फैंस सलमान को बिग-बॉस का ओटीटी सीजन-2 को होस्ट करते देखने का इंतजार कर रहे हैं। शो की फाइनल कंटेस्टेंट की लिस्ट भी सामने आ चुकी है,हालांकि शो शुरू होने से पहले ही एक कंटेस्टेंट सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। शो शुरू होने से पहले ही यूजर्स ने उसे शो का विजेता घोषित कर दिया है, तो चलिए जानते हैं कि पुनीत सुपरस्टार कौन हैं।
कौन हैं सुपरस्टार पुनीत
पुनीत सुपरस्टार का असली नाम अभिषेक मल्लन है, जो बिग बॉस ओटीटी -2 में धूम मचाने के लिए आ रहे हैं। अभिषेक के शो में आने से पहले ही फैंस काफी एक्साइटेड है और उन्हें ही शो का विजेता मान रहे हैं। अभिषेक की सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। बता दें कि पुनीत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो सोशल मीडिया पर खुद का फनी कंटेंट बनाते हैं, उन्हें कई वीडियो में हरी मिर्च तो कोलगेट खाते देखा गया है। वीडियो में अभिषेक चिल्ला कर और ऑरिजनल आवाज में फनी वीडियो बनाते हैं। अभिषेक के बारे में कहा जाता है कि वो अपनी कमाई का 90 फीसदी हिस्सा गरीब और वंचित बच्चों को दान देते हैं।सोशल मीडिया पर उनके कई अकाउंट हैं और हर अकाउंट पर अच्छा फैन बेस है।
Ab hoga asli Maut ka khel ???#BiggBossOTT2 #PuneetSuperstar #puneetstans #LordArmy #Puneetsuperstar pic.twitter.com/l0CeDFW90x
— ?????? (@aminurxoxo) June 15, 2023
? Prediction:-
• Winner Of BB OTT 2 Will Pe Puneet Superstar ?#SalmanKhan? #BiggBossOTT #BBOTT2 #PuneetSuperstar pic.twitter.com/9AqCjXMcb6
— Αвнι.ᥫ᭡ (@btwitsabhii) June 13, 2023
Meet Puneet Superstar, a true inspiration! From humble beginnings, Puneet’s generosity knows no bounds, as he selflessly donates 90% of his earnings to feed the underprivileged.he is coming to big boss house. lets support the real hero..#puneetarmy
#PuneetSuperstar #BigBossOTT” pic.twitter.com/XSZ1Qnkw0E— danta??? (@DmaElisa) June 13, 2023
Lord ?
— intolerant kaafir (@SuspendHo) June 16, 2023
Alert! Brace yourselves for the ultimate entertainment package because #PuneetSuperstar is set to take the house by storm! Get ready for jaw-dropping drama,sensational dance moves,and an unbeatable sense of humor. Puneet is here to slay the game and keep us hooked! #BiggBossOTT2 pic.twitter.com/kqJNILL804
— ????? ???????♡? (@RajmaChawalOG) June 16, 2023
???? ?????? ???? ?????? ????????? ?#lordarmy #lordpuneetarmy #Puneetsuperstar #BBOTT2 #SalmanKhan? #BiggBossOTT pic.twitter.com/v53ApWEn3o
— Αвнι.ᥫ᭡ (@btwitsabhii) June 14, 2023
गरीबों की करते हैं मदद
पुनीत ने अपने इंटरव्यू में भी कहा था कि अगर उनकी पागलपंती की वजह से 500-800 भूखे लोगों को रोज खाना मिलता है, तो आने वाले कई जन्मों तक यही काम करने के लिए तैयार हैं। उनकी इसी दरियादिली के फैंस दीवानें है और अभी से उन्हें बिग बॉस ओटीटी-2 का विनर मान रहे हैं। पुनीत को सोशल मीडिया पर लॉड पुनीत के नाम से भी जाना जाता है, जोकि गरीबों की मदद के लिए फेमस है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी जर्नी की शुरुआत टिक-टॉक से हुई थी, जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम का रुख किया। अपनी वीडियो में फैंस को आकर्षित करने के लिए ‘छपरी और भीम नंगे’, ‘नल्ले’, ‘बेरोजगार’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।