नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी देखने को मिल रहा है। देश में बीते 24 घंटों में वायरस के 2,075 नए मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार सुबह इसकी जानकारी साझा की। इसी दौरान 71 मौतें दर्ज की गईं हैं। इन नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या बढ़कर 5,16,352 हो गई है।
इस बीच, लगातार नीचे की ओर रुझान के बाद, सक्रिय मामले घटकर 27,802 हो गए है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.06 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल 3,383 मरीज ठीक हुए हैं और महामारी की शुरूआत से अब तक ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या 4,24,61,926 है। नतीजतन, रिकवरी रेट 98.73 प्रतिशत है। देश में वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.41 प्रतिशत है, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी 0.56 प्रतिशत बताई गई है।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 2,075 मामले आए हैं। 3,383 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 71 लोगों की मृत्यु हुई है।
सक्रिय मामले: 27,802 (0.06%)
दैनिक सकारात्मकता दर: 0.56%
कुल डिस्चार्ज: 4,24,61,926
कुल मृत्यु: 5,16,352कुल वैक्सीनेशन: 1,81,04,96,924 pic.twitter.com/ST4xU00mQA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2022
रिपोटरें के अनुसार आज सुबह 7 बजे तक भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज 181.04 करोड़ से अधिक हो गया है। यह 2,13,51,545 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12 से 14 आयु वर्ग के टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 11 लाख से अधिक किशोरों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय के अनुसार, 17.15 से अधिक कोर बैलेंस और अप्रयुक्त कोविड वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।