News Room Post

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, सुध लेने अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

RAHUL GANDHI

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से विभिन्न राज्यों के प्रस्तावित व आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी पार्टी को मजबूत करने के ध्येय से भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। इस दौरान राहुल गांधी विभिन्न कार्यकर्ताओं से मुखातिब हो रहे हैं। इस बीच राहुल जहां केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोल रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी लोगों को बता रहे हैं। बता दें कि भारत यात्रा के दौरान कई प्रसंग प्रकाश में आए, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। इसी बीच कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक ऐसा ही वाकया खासा सुर्खियों में है। ध्यान रहे कि इस प्रसंग के बारे में खुद राहुल ने ट्विटर पर जानकारी सार्वजनिक की है। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कुछ कार्यकर्ताओं को किसी कारणवश कंरट लग गया जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। हालात इस कदर गंभीर हो गए कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, अपिहार्य उपचार उपरांत अब चारों कार्यकर्ता पूरी तरह दुरूस्त हैं। बता दें कि राहुल खुद उनकी सुध लेने अस्पताल भी पहुंचे। उनका हाल चाल भी जाना और उन्हें पूरी तरह से आश्वस्त होने को कहा। ध्यान रहे कि इस वाकये की जानकारी राहुल गांधी ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर दी है, जिसमें कहा गया है कि, ‘राहुल गांधी ने सिविल अस्पताल, न्यू मोका, बल्लारी का दौरा किया और यात्रा में दुर्घटना के दौरान बिजली का झटका लगने वाले सभी मित्रों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। #BharatJodoYatra की भावना प्रेम और करुणा के साथ एक-दूसरे की देखभाल करना है। राहुल जी पर गर्व है।’

बता दें कि राहुल गांधी का यह ट्वीट अभी खासा तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। ध्यान रहे कि आगामी लोकसभा व  गुजरात, हिमाचल प्रदेश के प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। वे इस यात्रा के जरिए कांग्रेस की दुरूह स्थिति को दुरूस्त करने की कोशिश में लगे हैं। अब ऐसी स्थिति में आगामी दिनों में उनकी यह कोशिश कितनी रंग ला पाती है। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बता पाएगा, लेकिन उससे पहले आप यह जान लीजिए कि वर्तमान में राहुल की इस यात्रा का कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर कोई असर होता हुआ नहीं दिख रहा है। आज भी कांग्रेस की स्थिति दुरूह बनी हुई है।

बीते दिनों शशि थरूर ने भी सार्वजनिक तौर पर अपनी पार्टी की अलोकतांत्रिक स्थितियों पर प्रकाश डाला था। उन्होंने कहा था कि जहां एक तरफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य़क्ष के प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे के स्वागत में पार्टी के सभी कार्यकर्ता खड़े हो जाते हैं, तो वहीं उनके स्वागत में कोई भी खड़ा नहीं होता। मालूम हो कि खड़गे को गांधी परिवार का चहेता बताया जा रहा है। उन्हें गांधी परिवार के रिमोट कन्ट्रोल की उपमा दी जा रही है। जिस पर बीते दिनों उन्होंने खुद चुप्पी तोड़ी थी और इस सभी बातों को सिरे से खारिज कर दिया था।

Exit mobile version