News Room Post

Coronavirus: भारत में कोरोना के 4,184 नए मामले, 104 ने गवाई जान

CORONA VIRUS

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के बीते 24 घंटे में 4,184 नए मामले सामने आए और 104 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को साझा किए। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,15,459 हो गई है। कोरोना के 44,488 सक्रिय मामले है। देश में पॉजिटिविटी रेट 0.10 प्रतिशत है।

तो वहीं 6,554 मरीज ठीक हुए, जिससे रिकवर होने होने वालों की संख्या बढ़कर 4,24,20,120 हो गई। भारत की रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत है। देशभर में कुल 8,73,974 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे टेस्ट की संख्या बढ़कर 77.60 करोड़ से ज्यादा हो गई है। इस बीच वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.58 प्रतिशत है, जबकि डेली पॉजिटिविटीरेट 0.48 प्रतिशत है।

देश में बीते 24 घंटों में 18.23 लाख से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई, जिससे गुरुवार सुबह तक देश का कोरोना टीकाकरण कवरेज 179.53 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 2,09,22,227 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि 16.24 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

Exit mobile version