News Room Post

यूपी के बाद अब मध्य प्रदेश के सागर में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 मजदूरों की मौत

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के औरैया के बाद अब मध्य प्रदेश के सागर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मध्य प्रदेश में सागर से छतरपुर की ओर जा रहा मजदूरों से भरा टक पलट जाने से पांच की मौत हो गई है, वहीं 18 मजदूर घायल हुए है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह मालवाहक ट्रक सागर से छतरपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान यह ट्रक सेमरा पुल के करीब अनियंत्रित होने के बाद पलट गया। यह हादसा छतरपुर जिले की बक्स्वाहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है।

सागर पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 18 मजदूर घायल हुए हैं। यह मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। घायलों को बंडा के अस्पताल भेजा गया है।

Exit mobile version