News Room Post

Ajab Gazab News: एक ऐसा देश जहां कीचड़ से निकलता है सोना, बैग में भर-भरकर ले जाते हैं लोग

नई दिल्ली। सोना किसे नहीं पसंद होता है। फिर चाहें वो गहरी नींद वाला सोना हो या आभूषण वाला। लेकिन यहां हम आभूषण वाले सोने की बात कर रहे हैं। दुनिया की सबसे कीमती धातु सोना जितना महिलाओं को प्यारा है उतना ही पुरूषों को भी। तो जरा सोचिए आप कहीं घूमने गए हैं और वहां घूमते हुए किसी नदी के किनारे आपकी प्यारी चीज सोना मिल जाए तो आपका क्या हाल होगा। ये बात पढ़कर ही आपको आनंद आ गया हो होगा, लेकिन आप सोच रहे होंगे ये केवल सपने में ही संभव है, हकीकत में नहीं। लेकिन हम आपको कोई सपना नहीं दिखा रहे हकीकत बता रहे हैं। आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि थाईलैंड की एक नदी के कीचड़ में सोना पाया जाता है। ये भी कम हैरानी की बात नहीं कि यहां लोग सुबह-सुबह नदी के किनारे जाते हैं और बैग में सोना लेकर घर वापस आते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी थाईलैंड (South Thailand) में मलेशिया से जुड़े हुए इलाके में एक नदी बहती है। इस नदी के किनारे जमा होने वाले कीचड़ को छानकर लोग सोना निकालते हैं। हालांकि, इस कीचड़ से बहुत अधिक सोना नहीं निकलता है। लोगों को थोड़ा सा सोना निकालने में ही काफी मेहनत मशक्कत करनी पड़ती है। पूरा दिन लगे रहने के बाद लोग इतना ही सोना जमा कर पाते हैं कि उनके एक दिन का गुजारा हो सके। बता दें, ‘गोल्ड माउंटेन’ के नाम से प्रसिद्ध इस स्थान पर काफी लंबे समय से सोने का खनन किया जा रहा है।

भारत की एक नदी से भी निकलता है सोना

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि भारत में भी एक ऐसी नदी बहती है, जिसमें से सोना निकलता है। ‘स्वर्ण रेखा’ नाम से मशहूर ये नदी झारखंड के रत्नगर्भा से निकलती है। ये नदी झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों से होती हुई गुजरती है। स्वर्ण रेखा और उसकी सहायक नदी करकरी में सोने के बारीक कण पाए जाते हैं। कहा जाता है कि सोने के कण करकरी नदी से बहकर ही स्वर्ण रेखा नदी में पहुंचते हैं।

Exit mobile version