News Room Post

Dog’s Head Found From Momos Factory’s Fridge : मोमोज की फैक्ट्री के फ्रिज में मिला कुत्ते का कटा हुआ सिर, पंजाब के मोहाली का मामला

Dog's Head Found From Momos Factory’s Fridge : मोहाली नगर निगम की टीम ने फैक्ट्री से मिले मांस और मोमोज को जांच के लिए लैब भिजवाया है ताकि यह पता चल सके कि क्या यह कुत्ते का मांस है और क्या फैक्ट्री में बन रहे इन मोमोज में कुत्ते का मांस मिलाया जा रहा था?

नई दिल्ली। मोमोज बनाने वाली एक फैक्ट्री में जांच के लिए जब नगर निगम की मेडिकल टीम पहुंची तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। मोमोज फैक्ट्री के एक फ्रिज में कुत्ते का कटा हुआ सिर रखा मिला। साथ ही मांस भी मिला है। पंजाब के मोहाली का यह मामला है। नगर निगम टीम ने मांस और मोमोज को जांच के लिए लैब भिजवाया है ताकि यह पता चल सके कि क्या यह कुत्ते का मांस है और क्या फैक्ट्री में बन रहे इन मोमोज में कुत्ते का मांस मिलाया जा रहा था?

Billa (Tomcat) head used for making Chicken Momos? Another video from Mataur goes viral, where a person alleges that a tomcat’s head is being used instead of chicken, and non-veg momos are made from this flesh. Another media report suggests that it was actually a dog’s head. The… https://t.co/PKYYHRPZgz pic.twitter.com/r0wbe02N9B
— Gagandeep Singh (@Gagan4344) March 18, 2025

मोहाली के मटौर गांव में स्थित इस फैक्ट्री में बनने वाले मोमोज और स्प्रिंग रोल को बहुत सी स्थानीय दुकानों में सप्लाई किया जाता है। खान बेकरी के नाम से दुकान के परिसर में ही फैक्ट्री चलती है और इसमें काम करने वाले लोग नेपाल से हैं। फ्रिज से जानवर का जो सिर मिला है वो पूरा नहीं है बल्कि कुछ हिस्सा ही है। उधर, आज तक की खबर के अनुसार फैक्ट्री में काम करने वालों का कहना है कि जिस जानवर का सिर मिला है उसे वो लोग खुद खाते हैं उसके मांस का इस्तेमाल मोमोज में नहीं किया गया। अब इसमें क्या सच्चाई है यह तो लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

मोहाली में मोमोज बनाने वाली फैक्ट्री में मिला कुत्ते का कटा सिर, मचा हड़कंप pic.twitter.com/fH23XNuBUC
— RAJIEV (राजीव) (@mishrarajiv08) March 18, 2025

उधर, इस खबर के वायरल होने के बाद से स्थानीय लोग भी हक्के बक्के हैं। स्थानीय लोगों के मन में यह डर बैठ गया है कि कहीं उनको मोमोज में कुत्ते का मांस तो नहीं खिला दिया गया। फैक्ट्री में बहुत ही गंदे तरीके से मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाए जा रहे थे। यहां यह फैक्ट्री करीब दो साल से चल रही थी। मोमोज और स्प्रिंग रोल में सड़ी-गली सब्जियों का इस्तेमाल किया जा रहा था। गांव वालों ने फैक्ट्री के अंदर की वीडियो भी बनाई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Exit mobile version