News Room Post

Gopal Italia: PM मोदी का अपमान करने वाले AAP नेता ने उनकी मां को कहे अपशब्द, वीडियो शेयर कर स्मृति ईरानी ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी  के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया का एक और विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार गोपाल इटालिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा के लिए अपशब्द कहे है। जिसके बाद एक बार फिर से वो मुश्किल में फंस गए है। ज्ञात हो कि पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी करने वाले गोपाल इटालिया को गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया था। लेकिन पुलिस हिरासत से छूटते ही गोपाल इटालिया ने पीएम मोदी की मां हीरा बा के लिए अपशब्द कह डाले। इसका वीडियो भाजपा के कई नेताओं ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया है। वहीं पीएम मोदी की मां का अपमान करने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आप नेता गोपाल इटालिया पर भड़क गई। स्मृति ईरानी ने पीएम मोदी की मां के लिए अपशब्द कहने पर गोपाल इटालिया और अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया।

स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि, मैं अरविंद केजरीवाल से दो शब्द कहना चाहती हूं। राजनीतिक हार गुजरात में आम आदमी पार्टी का यही भविष्य आगामी चुनाव में होने वाला है। आपने प्रधानसेवक की मां का अपमान नहीं किया। आपने गुजरात की एक सौ वर्षीय महिला का अपमान मात्र इसलिए किया। क्योंकि उनका बेटा राजनीतिक मंशाओं को पूर्ण नहीं होने दे रहा है।  आगे उन्होंने गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी ध्वस्त होगी। ये संकल्प गुजरात और गुजरातियों का है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ईरानी ने केजरीवाल के नेता गोपाल इटालिया का वीडियो साझा करते हुए उनकी क्लास लगाई थी। बता दें कि गोपाल इटालिया वीडियो में कह रहे है कि, ”इस नीच नरेंद्र मोदी की सभा का खर्च क्यों नहीं मांगते है आप? नीच किस्म का आदमी उसका खर्चा मांगों और हीरा बा आकर नाटक करती है हमें बोलने में भी शर्म आती है। इतनी बड़ी उम्र की व्यक्ति के लिए लेकिन वो लोग नहीं शर्माते। 70 साल का मोदी होने को आया है। हीरा बा खुद 100 पार पहुंच रही है।”

 

Exit mobile version