News Room Post

Jalandhar Bypoll Result: जालंधर उपचुनाव में बाजी मारती दिख रही AAP, जानें बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल का हाल

नई दिल्ली। आज चुनावी नतीजों का दिन है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से लेकर यूपी नगर निगम सहित कई सीटों पर बीते दिनों हुए उपचुनाव के शुरुआती रूझान सामने आ रहे हैं। कर्नाटक में जहां कांग्रेस बढ़त बनाती हुई नजर आ रही है। शुरुआती रूझानों में कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। बता दें कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए 113 सीटों की दरकार है और शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 114 का भी आंकड़ा पार कर चुकी है। ऐसे में अब यह कहना गलत नहीं होगा कि कर्नाटक से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। वहीं, अगर पंजाब के जालंधर में हुए उपचुनाव के नतीजों की बात करें, तो शुरुआती रूझानों में आम आदमी पार्टी लीड में है।

40 हजार के पार आम आदमी पार्टी

शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्ट 40 हजार का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। वहीं मुख्य प्रतिद्वंदी पार्टी कांग्रेस और अकाली दल की बात करें, तो आप के सुशील कुमार रिंकू-1,56,897। वहीं कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी- 1,27,743। भाजपा के इंद्र इकबाल सिंह अटवाल – 82,274 अकाली दल के सुखविंदर सुखी -75,916। उधर, आम आदमी पार्टी की लीड 23,120 पहुंच गई है।

जानें कांग्रेस की स्थिति

वहीं, अगर कांग्रेस की सियासी स्थिति की बात करें, तो कांग्रेस जालंधर सीट से 25672 सीट से आगे चल रही है। इसके अलावा आप 27650 सीट से आगे चल रही है। उधर, भाजपा 12 हजार सीट से आगे चल रही है। इसके अलावा अकाली दल 13285 सीट से आगे चल रही है। इस तरह से देखें तो आप शुरू से ही आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस तीसरे पायदान पर है। हालांकि, शुरुआती स्थिति में ही माना जा रहा था कि आप बाजी मार सकती है और शुरुआती रुझानों में कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है। बहरहाल, अब जालंधर का किला फतह करने की स्थिति में आप नजर आ रही है। अब आगामी दिनों में वो क्या कुछ कदम उठाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Exit mobile version