News Room Post

महाराष्ट्र की राजनीतिक घमासान को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कुछ ऐसा, बौखला गए जयराम रमेश, कहा- ये कांग्रेस के प्रवक्ता नहीं…

नई दिल्ली।  महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घमासान के बीच कांग्रेस प्रवक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक ऐसा बयान दिया जिसके बाद लोग उन्हें ट्विटर पर आड़े हाथों लेने लगे। इसके बाद हालता ऐसे हो गए कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश को सामने आकर अपने ट्वीट से पूरी स्थिति को साफ करना पड़ा। अब महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठापठक के बारे में तो आपको पता ही होगा। तो चलिए इस रिपोर्ट में हम आपको आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान के बारे में विस्तार से बताते हैं।

जानें पूरा माजरा

दरअसल, महाराष्ट्र के राजनीतिक भूचाल के मद्देनजर आचार्य ने ट्वीट कर कहा कि, ‘सत्ता को ठोकर पे मारने वाले स्व बाला साहब ठाकरे की विरासत का सम्मान करते हुए @officeofUT जी को मराठा गौरव की रक्षा प्राप्त करने हेतु नैतिक मूल्यों का निर्वहन करते हुए मुख्यमंत्री पद के त्यागने में एक पल का विलंब भी करना चाहिए। आपको ये समझने में तनिक भी गुरेज नहीं करना चाहिए कि उन्होंने उक्त ट्वीट महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठापठक को ध्यान में रखते हुए किया था। जिसके बाद लोगों ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया। आइए, आपको उनके ट्वीट पर आए लोगों की रोषात्मक प्रतिक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताते हैं।

वहीं, जब आचार्य प्रमोद कृष्णम को ट्विटर पर निशाना साधा जाने लगा तो कांग्रेस के वरिष्ठ आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने बचाव में ट्वीट कर कहा कि, ना तो यह कांग्रेस पार्टी के विचार हैं, ना ही आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस के अधिकृत प्रवक्ता हैं। जिससे यह साफ जाहिर होता है कि जयराम रमेश आचार्य प्रमोद कृष्णम के ट्वीट से बौखला गए। बहरहाल, अब आपका बतौर पाठक इस पूरे मसले पर क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा।

Exit mobile version