News Room Post

Rahul Gandhi: कार्रवाई के बाद राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को भेजा मेल, जवाब में कही ये बात

नई दिल्ली। श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाओं के यौन शोषण के संदर्भ में बयान देने के मामले में दिल्ली पुलिस ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर जाकर उनसे 2 घंटे पूछताछ की। जिसका कांग्रेस ने विरोध किया और पुलिस के इस कदम को केंद्र की मोदी सरकार की साजिश बताया है। वहीं अब खबर है कि राहुल गांधी ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को मेल भेजकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। आखिर कांग्रेस नेता ने अपने मेले में क्या कुछ कहा है। आगे हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे, लेकिन आइए उससे पहले आपको हम पूरा माजरा विस्तार से बता देते हैं, ताकि आप पूरे मामले को समझ पाएं।

जानें पूरा माजरा

दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने श्रीनगर में अपने संबोधन में कहा था कि यौन शोषण का शिकार हुई कई महिलाएं मुझसे आकर मिलीं। उन्होंने मुझे अपनी व्यथा बताई। मैंने कहा कि आप लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में आवाज उठाउंगा, लेकिन राहुल का कहना है कि इन महिलाओं ने उन्हें रोक दिया। महिलाओं ने कहा कि अगर हमारे लिए आवाज उठाएंगे, तो इससे हमारी बदनामी होगी। वहीं, विगत 16 मार्च को दिल्ली पुलिस ने राहुल के बयान को संज्ञान में लेने के बाद उन्हें नोटिस जारी किया और उनसे स्पष्टिकरण मांगा। दिल्ली पुलिस ने अपने नोटिस में राहुल से उन महिलाओं की समस्त जानकारी मांगी है, जिन्होंने कांग्रेस नेता को अपने साथ हुए यौन शोषण का दर्द साझा किया था।

आज इस संदर्भ में राहुल से दो घंटे पूछताछ भी हुई है। जिसका कांग्रेस ने विरोध किया और इसे केंद्र सरकार की विपक्षी दलों की परेशान करने की साजिश बताया। दरअसल, कांग्रेस को इस बात से आपत्ति है कि यात्रा के खत्म होने के 45 दिनों के बाद दिल्ली पुलिस क्यों जागी है? अगर पुलिस को नोटिस जारी करना था, तो यात्रा को खत्म करने के बाद करना चाहिए था, लेकिन पुलिस ऐसा नहीं किया। बता दें कि पुलिस के इस कदम का कांग्रेस के कई नेताओं ने सड़कों पर आकर विरोध किया है। वहीं, अब राहुल गांधी की क्या प्रतिक्रिया सामने आई है। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

राहुल गांधी का जवाब

वहीं, इस कार्रवाई के बाद राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस के मेल भेजा है। जिसमें कांग्रेस नेता ने कहा कि यात्रा के खत्म होने के 45 दिनों के बाद यह नोटिस जारी किया गया है। ऐसे में मुझे जवाब देने के लिए 8-9 दिनों का समय देना चाहिए था। उधर, दिल्ली पुलिस ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से शुरुआती जवाब मिल चुका है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कार्रवाई करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। बहरहाल, अब पुलिस इस दिशा में क्या कुछ कार्रवाई करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Exit mobile version