News Room Post

पूर्व कांग्रेस नेता संजय झा ने खुलकर किया पीएम मोदी का समर्थन, कांग्रेस वालों को कहा ”तुम भी…

नई दिल्ली। एक तरफ जहां कृषि सुधार विधेयक (Agriculture Bill) को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार राजनीति करने में जुटी हुई है। इस बीच कांग्रेस पार्टी (Congress Party) से निष्कासित किए जा चुके नेता संजय झा (Sanjay Jha) ने कृषि अध्यादेश को लेकर एक बार फिर कांग्रेस को खरी-खरी सुनाई है। इतना ही नहीं इस बार संजय झा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समर्थन भी किया। शनिवार को संजय झा ने कृषि विधेयक पर मोदी सरकार का बचाव करते हुए अपने ही कांग्रेसी साथियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी के नेताओं को प्रधानमंत्री का माइंडलेस विरोध नहीं करना चाहिए। जुलाई में पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन भंग करने के आरोप में पार्टी से बर्खास्त नेता संजय झा ने शनिवार को एक ट्वीट कर ये बातें कही।

संजय झा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरे कांग्रेस के साथियों, हमें पीएम मोदी का विरोध करना चाहिए, लेकिन जो चीजें जायज है उनका, विरोध को आप अपना जुनून ना बनाएं, कृषि उत्पाद बाजार समिति (APMC) एक सामान्य सा टेस्ट है, क्या एपीएमसी से एकाधिकार समाप्त नहीं होते हैं और इससे किसान की आय में वृद्धि होती है? अगर हां, तो बिल को वापस लें। इससे पहले भी एक ट्वीट में संजय झा ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए बड़ा खुलासा किया था।

कृषि विधेयक का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी की संजय झा ने खोली पोल, ट्वीट कर बताई सच्चाई

एक तरफ जहां कृषि सुधार विधेयक को लेकर देशभर में किसानों का विरोध देखा जा रहा है। किसान इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इस पर अब राजनीति भी गर्म हो गई है। कृषि विधेयक को लेकर विपक्ष लगातार विरोध कर रही है। इस बीच कांग्रेस पार्टी (Congress Party) से निष्कासित नेता संजय झा (Sanjay Jha) ने कृषि अध्यादेश को लेकर बड़ा बयान दिया। संजय झा ने ट्विटर के जरिए कृषि सुधार विधेयक को लेकर कांग्रेस की सच्चाई सबके सामने ला दी है जो खुद अब इस बिल का विरोध कर रही है। दरअसल संजय झा ने कहा है कि लोकसभा से पारित कृषि संबंधित अध्यादेश कांग्रेस के घोषणा पत्र में भी थे।

शुक्रवार को संजय झा ने ट्वीट किया, ‘साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने भी अपने घोषणापत्र में एपीएमसी अधिनियम को खत्म करने और कृषि उत्पादों को प्रतिबंधों से मुक्त करने की बात कही थी।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो वादा अपने घोषणापत्र में किया था, वही मोदी सरकार ने पूरा किया है। झा ने कहा कि इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस एकमत हैं।

Exit mobile version