News Room Post

Air India : बीते साल एयर इंडिया की जिस फ्लाइट में हुआ था पेशाब कांड, अब DGCA ने उसके पायलट पर कर दी ये बड़ी कार्रवाई

air india pee case and shankar mishra

नई दिल्ली। बीते साल 26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट में कुछ ऐसा हुआ, जिसको लेकर देश और दुनिया में खूब बवाल मचा। दरअसल, एक यात्री द्वारा सहयात्री महिला के ऊपर पेशाब करने की घटना सामने आई थी। इसके बाद एयर इंडिया और पायलट पर भी सवाल उठे। अब उसी उस फ्लाइट के पायलट को डीजीसीए ने सस्पेंड कर दिया है। इस पायलट को 3 महीने के लिए सस्पेंड किया गया है। डीजीसीए ने नियमों के अनुसार, अपने कर्तव्यों का पालन करने में विफल रहने के लिए एयर इंडिया (एआई) के एक पायलट के निलंबन को रद्द करने की अपील को रद्द कर दिया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले जनवरी में खबर आई थी कि एयर इंडिया की न्यूयार्क-दिल्ली की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शख्स पर उसकी कंपनी ने बड़ी कार्रवाई की। आरोपी बहुराष्ट्रीय कंपनी में वेल्स फारगो में काम करता था। उसकी कंपनी ने उसे काम से निकाल दिया। कंपनी ने एक बयान जारी करते हुए बताया था कि इस घटना का उन्हें अफसोस है।

आपको बता दें कि इस पूरे घटनाक्रम की इन्वेस्टिगेशन DGCA भी कर रही थी। वो जानना चाहती थी कि इस मामले में किसकी क्या गलती थी। क्या उन्होंने महिला को दूसरी सीट देने से मना किया? इसके साथ ही कई अन्य चीजों को लेकर भी पुलिस और DGCA जांच कर रही थी। इस मामले में प्रोफेशनल लापरवाही है या क्रिमिनल लापरवाही है, इन दोनों पहलू पर जांच की जा रही थी। इसके साथ ही उस यात्रा के दौरान प्लेन के पायलेट समेत कुछ और लोगों को भी सम्मन जारी किया था।

Exit mobile version