News Room Post

UP: अखिलेश यादव का विवादित बयान, कहा- EC की बेईमानी के कारण यूपी में हारे चुनाव

akhilesh yadav

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को विवादित बयान दिया है। उत्तर प्रदेश चुनाव के 6 महीने बाद उन्होंने चुनाव आयोग को लेकर बेतुका बयान दिया है। अखिलेश यादव ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में यूपी विधानसभा चुनाव और लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की हार के लिए चुनाव आयोग की बेइमानी बताया है। बता दें कि रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया था। आजमगढ़ में हुए उप चुनाव में भाजपा के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को  करीब 8000 वोट से हराया था। वहीं आजम खान के गढ़ रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के घनश्याम लोधी ने सपा के आसिम राजा को शिकस्त दी थी।

सपा प्रमुख ने पीटीआई-भाषा को दिए इंटरव्यू में कहा कि, यूपी के पिछले विधानसभा चुनाव और रामपुर एवं आजमगढ़ लोकसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की हार के लिए  इलेक्शन कमीशन की बेईमानी को जिम्‍मेदार ठहराया है। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने कहा कि अगर ईसी ने ईमानदारी से कार्य किया होता तो परिणाम कुछ और ही आते।

उन्होंने चुनाव आयोग पर ये भी आरोप लगाया है कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए। इतना ही नहीं रामपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को वोट नहीं डालने दिया गया। जबकि, आजमगढ़ में हमारे कार्यकर्ताओं को रेड कार्ड जारी किए गए। क्या इलेक्शन कमीशन सो रहा था?

Exit mobile version