News Room Post

Congress : राहुल की लोकसभा सदस्यता जाने से खफ़ा कांग्रेस कर रही बड़ी तैयारी, LS स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर विपक्ष को कर सकती है एकजुट

Congress : संकल्प सत्याग्रह' के पश्चात कांग्रेस ने मंगलवार को देशभर में लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाने का ऐलान किया। यह कार्यक्रम देशभर में चलाया जाएगा। आगे चलकर इसमें विरोध प्रदर्शनों का भी आयोजन किया जाएगा और इसमें विपक्षी दलों के बड़े नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। इस जमीनी प्लान के अलावा कांग्रेस लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की भी तैयारी है।

नई दिल्ली। पीएम मोदी के सरनेम के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने पर मानहानि मामले में सूरत कोर्ट से 2 साल की सजा मिलने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता चली गई। इसको लेकर कांग्रेस की ओर से संकल्प सत्याग्रह किया गया। इसी क्रम में कांग्रेस अब विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगी है। कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विभिन्न विपक्षी दलों से बात करने की योजना बना रही है। सूत्रों के मुताबिक यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसदों की एक बैठक में रखा गया। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बैठक का आयोजन किया था। जयराम रमेश का दावा है कि शिवसेना समेत कुल 19 विपक्षी दल कांग्रेस के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अगले एक महीने तक कांग्रेस लोकतंत्र बचाओ मूवमेंट चलाने की तैयारी में जुट गई है।

आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा साल 2019 में ओबीसी समुदाय के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों पर सूरत की अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया था। इसके बाद राहुल गांधी की सांसदी चली गई। इस मामले के बाद बाकी विपक्षी दल भी एकजुट हो गए हैं। इन दलों के नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी के खिलाफ यह कदम राजनीति से प्रेरित होकर उठाया गया है। वहीं, कांग्रेस ने भी इस मामले में आक्रामक रुख अख्तियार कर रखा है। कांग्रेस का कहना है कि अब निगाह 2024 के लोकसभा चुनाव पर नहीं है, बल्कि उससे पहले देश में डेमोक्रेसी को बचाने की सख्त जरूरत है।

गौर करने वाली बात यह है कि ‘संकल्प सत्याग्रह’ के पश्चात कांग्रेस ने मंगलवार को देशभर में लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाने का ऐलान किया। यह कार्यक्रम देशभर में चलाया जाएगा। आगे चलकर इसमें विरोध प्रदर्शनों का भी आयोजन किया जाएगा और इसमें विपक्षी दलों के बड़े नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। इस जमीनी प्लान के अलावा कांग्रेस लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की भी तैयारी है। जानकारी के मुताबिक यह अविश्वास प्रस्ताव सदन में एकपक्षीय होने के आरोप में अगले सोमवार को पेश किया जा सकता है।

Exit mobile version